Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को दिखाएं ये ट्रैवल प्लेसिस, फेमस है ऐतिहासिक किले

26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस खास दिन भारतीय संविधान लागू किया गया था। यही वजह है की इस दिन को ऐतिहासिक राष्ट्रीय जश्न के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | Faridabad, Haryana | खबरें - 23 January 2025

26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस खास दिन भारतीय संविधान लागू किया गया था। यही वजह है की इस दिन को ऐतिहासिक राष्ट्रीय जश्न के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के दिन हर किसी के अपने-अपने प्लांस होते हैं। यह एक ऐसा दिन है जब आप अपने बच्चों को भारत के इतिहास से रूबरू करा सकते हैं। इस दिन आप भारत में बने ऐतिहासिक किले घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह किले इतने मशहूर है की लोग दूर-दूर से यहां घूमने आते हैं। इन्हें भारत की ऐतिहासिक धरोहर माना गया है।

लाल किला

दिल्ली का लाल किला पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। 26 जनवरी के मौके पर आप बच्चों को लाल किला दिखाकर इसका इतिहास समझा सकते हैं। मुगल सम्राट शाहजहां ने 1638 में लाल किले का निर्माण कराया था। लाल किले की खासियत यह है की इसे लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। लाल किले को स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक भी माना जाता है।

आमेर किला

राजस्थान के जयपुर में आमेर किला मौजूद है। राजस्थान एक ऐतिहासिक स्थल है जहां पर कई सारे महल और किले हैं। राजा मान सिंह प्रथम ने इस किले को 1592 में बनवाया था। यह किला राजपूत और मुगल वास्तुकला का प्रतीक माना जाता है।

मेहरानगढ़ किला

राजस्थान के जोधपुर में मेहरानगढ़ किला बना हुआ है जहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। 26 जनवरी को घूमने के लिए यह जगह भी बेस्ट है। मेहरानगढ़ किले को 1459 में राव जोधा ने बनवाया था। यह भारत के सबसे बड़े किले में से एक माना जाता है। इसकी ऊंचाई से पूरे जोधपुर की खूबसूरती को देखा जा सकता है। 

ग्वालियर किला

26 जनवरी को घूमने के लिए मध्य प्रदेश एक बहुत अच्छी जगह है। आप यहां का ऐतिहासिक ग्वालियर किला देख सकते हैं। इस किले से आपको गुजरी महल, सास-बहू मंदिर और अद्वितीय शिल्पकला जैसी चीजों को भी देखने का मौका मिलता है।

चित्तौड़गढ़ किला

राजस्थान का चित्तौड़गढ़ अपने नाम से ही फेमस है। यह एक बहुत अच्छी जगह है जहां आप 26 जनवरी को बच्चों के साथ घूम सकते हैं। इस जगह का इतिहास अपने आप में बेहतरीन है। इस किले को वीरता और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इस किले की सबसे बड़ी खासियत यहां का विजय स्तंभ है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.