सलमान रुश्दी की सेहत में देखने को मिला सुधार, वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाए गए लेखक

फेमस लेखक सलमान रुश्दी को हमले के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उनकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिला है।

  • 523
  • 0

एक बहुत ही बड़ी खबर जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी से जुड़ी सामने आई है,  जिन पर  न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।  सामने आए जानकारी के मुताबिक उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उन्हें वेंटिलेटर पर से हटा दिया गया है जो कि एक बहुत बड़ी खबर है। गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

 लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से कई बार वार किए गए थे। इसकी वजह से उनके शरीर पर कई निशान भी मिले। हमले के बाद सलमान रशीद बुरी तरह से खून से लथपथ हो गए थे।  जिस वक्त सलमान  रुश्दी  पर हमला किया गया था उस वक्त वो एक कार्यक्रम के दौरान लेक्चर देने पहुंचे थे जोकि न्यूयॉर्क में रखा गया था।

 हमले के बाद सलमान  गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है। हालांकि उनकी तबीयत में अब कुछ सुधार देखने को मिल रहा है उन्हें वेंटिलेटर पर से हटा दिया गया है। सलमान अब कुछ बात भी कर पा रहे हैं। साथ ही लेखक आतिश तासीर ने सलमान को लेकर शाम को एक ट्वीट भी किया कि वह वेंटिलेटर से बाहर आ गए हैं। बात कर रहे हैं >उन्होंने बताया कि सलमान ने बातचीत के दौरान कुछ मजाक भी किया।


 सलमान रुश्दी पर जिस ने हमला किया था वह न्यू जर्सी का रहने वाला बताया जा रहा है। एक लेक्चर के दौरान मंच पर चढ़कर और लेखकों को उसने घुसे मारना शुरू कर दिया था और चाकू से उन पर हमला बोल दिया था। पुलिस ने हमलावर की पहचान हादी मतर के तौर पर की है जिसकी उम्र केवल 24 साल है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT