ये है वो शेहला रशीद जिनका विवादों संग रहा नाता, अब पिता ने लगाया देशद्रोह का आरोप

शेहला रशीद पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार उनके पिता ने उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया है।

  • 1292
  • 0

भारत में कई ऐसे जेएनयू छात्रसंघ से जुड़े लोग है जिनका विवादों संग पुराना नाता रहा है। उन्हीं में से एक है जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष रही शेहला रशीद। अब उनके पिता ने खुद उन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप लगाया है। ऐसे में अपने पिता का ही विरोध करते हुए उन्होंने उसे अत्याचारी करार दिया। ऐसा पहला मौका नहीं है कि शेहला रशीद पर इस तरह के गंभीर विरोध गतिविधियों को लेकर आरोप लगे हो, आइए जानते हैं उन आरोपों की पूरी लिस्ट यहां।

कश्मीर से ऐसा रहा ताल्लुक

जम्मू-कश्मीर से नाता रखने वाली शेहला दिल्ली के जेएनयू के छात्र संघ की उपाध्यक्ष रही हैं। 2016 में जब कन्हैया कुमार और उमर खालिद  राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए थे उसके बाद शेहला ने कई प्रदर्शन किए थे।

क्या मिला है 3 करोड़ का प्रस्ताव?

शेहला के पिता का ये आरोप है कि वो कश्मीर में हुर्रियत जैसी नई पार्टी को बनाना चाहती है। शेहला का इरादा आज कल के युवाओं को अलगाववाद और बरगलाना से जोड़ना था। पिता का ये आरोप है कि बिजनेसमैन जहूर अमहद शाह वटाली ने जेकेपीएम पार्टी में शामिल होने के लिए शेहला को तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था।

राजद्रोह का केस हुआ दर्ज

18 अगस्त 2019 को कई ट्वीट कर सेना पर कश्मीरियों पर अत्याचार करने के आरोप लगाए थे। लेकिन सेना ने इन आरोपों को झूठा बताया था। बाद में दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था।

राजनीति में रखा कदम

शेहला ने राजनीति की दुनिया में भी कदम रखा गया था। पहले वो नैशनल कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनी थी। लेकिन बाद में वो आईएएस की नौकरी छोड़  राजनीति की दुनिया में आई थी। वो फिर JKPM में शामिल हुई थीं। लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति की दुनिया से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT