भारतीय नौसेना में शामिल हुई 'साइलेंट किलर' सबमरीन, जानिए कितनी ताकतवर है INS करंज

भारतीय नौसेना के साथ बुधवार को एक और ताकत जुड़ गई है। स्कॅार्पियन क्लास की सबमरीन INS कंरज आज भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई गई। वही मुंबई के नेवल डॅाकयार्ड में एक कार्यक्रम के दौरान आईएनएस करंज को शामिल किया गया।

  • 2343
  • 0

भारतीय नौसेना के साथ बुधवार को एक और ताकत जुड़ गई है। स्कॅार्पियन क्लास की सबमरीन INS कंरज आज भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई गई। वही मुंबई के नेवल डॅाकयार्ड में एक कार्यक्रम के दौरान आईएनएस करंज को शामिल किया गया।  

साइलेंट किलर के नाम से मशहूर  INS करंज को मेक इन इंडिया कैंपेन की  बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि कलवरी क्लास की ये तीसरी सबमरीन जब अपने मिशन पर रहती है तो कोई आवाज़ नहीं करती है। यानि ये सबमरीन दुश्मन के इलाके में होगी से नेस्तानाबूद कर रही होगी तब कोई आवाज़ नहीं आएगी। 

क्या है आईएनएस करंज की ताकत

बता दें आईएनएस करंस की लंबाई करीब 70मीटर की  है जबकि ऊंचाई 12 मीटर है। इस सबमरीन का वजन करीब 1600टन का है। ये सबमरीन मिसाइल टॅारपीडो से लैस है साथ ही समुद्र के भीतर ही माइन्स बिछाकर दुश्मन को तबाह करने का हौसला रखती हैं। वही इस मेक इन इंडिया सबमरीन की ताकत ये भी है कि बिना आवाज किए हुए बिना रडार की पकड़ में आए ये दुश्मन को नुकसान पहुंचा सकती है। यही कारण है कि लंबे वक्त तक पानी में रहकर ये सबमरीन भारतीय नौसेना को समुद्र में मजबूत रहेगी। यही नहीं आईएनएस करंज एक डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन है। वही साइज के मामले में ये सबमरीन भले ही किसी न्यूक्लियर सबमरीन से छोटी है लेकिन सबसे घातक भी है क्योंकि छोटा साइज होने के कारण इसे समुद्र के नीचे ढूंढ पाना मुश्किल है जो दुश्मन के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। 


जानिए क्या है नाम के पीछे की कहानी?

इस देसी सबमरीन का नाम आईएएश करंज है और इसके पीछे की भी अलग-अलग कहानियां हैं। करंज एक मछली का भी नाम है जो महाराष्ट्र के क्षेत्र में काफी मशहूर हैं। इसके अलावा के हर एक शब्द का भी अलग-अलग मतलब निकाला गया है जिसमें शब्दों का अर्थ K-किलर इन्सटिंक्ट, A-आत्मनिर्भर रेडी, A-एग्रेसिव, N- निंबल, J-जोश है। 

बता दें कि आईएनएस करंज से पहले आईएनएस कलवेरी, आईएएश खंडेरी भी भारतीय नौसेना में शामिल हो चुकी है। ये सभी कलवेरी क्लास की 6 सबरीमन की हिस्सा हैं। वही INS करंज के आने के साथ ही तीन सबमरीन नौसेना को मिल चुकी हैं जबकि अभी भी तीन बाकी हैं। आईएएश करंज को मजगांव डॅाक लिमिटेड द्वारा बनाया गया है जोकि पूरी तरह से मेक इन इंडिया मिशन के तहत बनी है और नौसेना  के इंजीनियरों ने अपना कौशल  दिखाया है। वही इस सबमरीन की थीम 'नित्य निर्घोष और निर्भीक' हैं।


LEAVE A REPLY

POST COMMENT