Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

निर्भया कांड से लेकर हाथरस गैंगरेप केस तक, बलात्कार की 10 खौफनाक घटनाएं, जिसने झकझोर दिया देश

देश में ऐसी कई रेप की घटनाएं हुई है जिसे सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां जानिए ऐसे ही 10 रेप केसों के बारे में जोकि भारत के लोगों अभी तक नहीं भूल पाएं हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 12 October 2020

रेप कहने को एक छोटा शब्द है लेकिन इसके चलते न जाने कितने महिलाओं की जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद हुई है। ऐसा घिनौना काम करने वाले लोगों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि वो किसी की मां, बहन, पत्नी और बेटी की इज्जत को तार-तार कर रहे हैं। उन्हें बस अपने दरिंदगी दिखाने से मतलब है। वैसे ये समस्या पूरे विश्वभर में देखने को मिली है। ये एक महामारी से भी बड़ी घातक चीज है जिसकी चपेट में कई महिलाएं आई हैं। भारत में रेप के कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जिसने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि ऐसा करने वाले अपराधी जानवरों से भी गए गुजरे होते हैं। 

बिहार चुनाव के बीच एक बिहार के बक्सर जिले के अंदर मौजूद एक गांव का ही आप केस देख लीजिए जहां एक मां के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया इतना ही नहीं उसके मासूम बेटे की हत्या कर उसका पृथव शरीर नहर में ही फेंक दिया। वहीं, यूपी में हाथरस गैंगरेप में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में यूपी के हाथरस मामले को लेकर सुनवाई होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं भारत के इस ही कई रेप केसों के बारे में यहां जिसने सभी को पूरी तरह से देश को झकझोर कर रख दिया है।

1. अरुणा शानबाग 

1973 का एक केस सामने आया था जिसमें बेहद ही दर्दनाक रेप की घटना को अंजाम दिया गया। मुंबई के एक केईएम अस्पताल में एक सफाईकर्मचारी सोहनलाल ने एक अरुणा शानबाग नाम की नर्सर के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। रेप के दौरान सोहनलाल ने शानबाग के गले में कुत्ते की चेन बंधकर उसका गला घोटने की कोशिश की जिसके चलते ब्रेन डेमेज हो गया। कम से कम 42 साल तक वो कोमा में रही थी और 18 मई 2015 में उनकी मौत हो गई थी। इस केस में दया मृत्यु देने की उनकी जो याचिका दाखिल की गई थी वो खारिज हो गई।

2. मथुरा केस 

26 मार्च 1972 में एक 15 साल की आदिवासी समुदाय की लड़की के साथ रेप किया गया था। उस मासूम और निडर बच्ची का नाम मथुरा था। मथुरा के साथ दो पुलिस वालों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। दोनों पुलिस वाले महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले थे। दोनों ने मुथरा से कहा कि वो ये बात किसी को भी न बताए लेकिन  मथुरा कहा डारने वाली थी। उन्होंने ये बात अपने परिजनों को बता दी। स्थानी सेशन कोर्ट में जब ये केस चला तो जज ने ये फैसला अपना सुनाया कि आरोपी इस केस में निदोर्ष है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो मेडिकल जांच हुई है उससे ये सामने आया है कि मथुरा वर्जन नहीं थी और ये घटना होने से पहले भी वो उसने कई पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए थे। ये कोर्ट का फैसला था कि मजा। एक लड़की का रेप हुआ है और उनकी तरफ से ये बयान सामने आते हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने 1979 में इस केस का फैसला सुनाते हुए कहा कि पीड़िता को सेक्स करने की आदती सी थी। इस तरह के फैसले ने देश में तुफान सा लाकर खड़ा कर दिया।


3. स्कारलेट कीलिंग रेप और हत्या

स्कारलेट एक ब्रिटिश टूरिस्ट थी जोकि भारत अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आई थी। उसका रेप किया गया। इतना ही नहीं उसे डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई। स्करालेट का ये केस साल 2009 में सामने आया था। स्कारलेट की उम्र कुछ ज्यादा नहीं थी वो केवल एक 15 साल की ही मासूम बच्ची थी। 

4.पार्क स्ट्रीट रेप केस

सुजैट जॉर्डन का बंदूक की नोक पर चलती कार के अंदर गैंगरेप किया गया और उसे गाड़ी से बाहर पार्क स्ट्रीट पर रात को 5 फरवरी 2012 के दिन फेंक दिया था। 10 दिसंबर को 2015 को जॉर्डन की मौत हो गई और इसमें तीन आरोपियों को दोषी करार दिया गया था।

5. प्रियदर्शनी माटो रेप और मर्डर केस

25 साल की लॉ स्टूडेंट प्रियदर्शनी माटो के साथ 1996 के दिन पहले रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना को संतोष कुमार सिंह ने उनके नई दिल्ली में मौजूद घर पर अंजाम दिया था। ट्रायल कोर्ट ने पहले संतोष को जाने दिया था लेकिन मीडिया प्रेशर के चलते दिल्ली कोर्ट ने एक शानदार फैसला लेते हुए आरोपी को सजाए मौत दी थी।

6.  निर्भाया कांड 2012

दिल्ली में 2012 के अंदर रेप की एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया, जिसने सभी को हैरान और परेशान करके रख दिया। एक ज्योति सिंह नाम की लड़की के साथ 6 लड़कों ने रेप किया। इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब वो अपने एक दोस्त के साथ बस में ट्रेवल कर रही थी। उस पीड़िता को लोह की रोड़ के साथ जख्मी किया गया। इस घटना में उस मासूम लड़की की जान चली गई। इस केस के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। उनमें से एक राम सिंह नाम के आदमी ने जल में ही सुसाइड कर लिया। चार को सजाए मौत दी गई और एक और रिमांड होम भेजा गया। बाद में दो साल बाद वो वहां से रिहा हो गया।

7. मुंबई गैंग रेप

22 साल की एक जर्नलिस्ट के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था जोकि मुंबई के एक मैग्जीन के साथ इंटरनिंग कर रही थी। पीड़िता के साथ 4 आदमियों ने रेप किया था। उसमें से एक किशोर भी था। साल 2014 में 4 अप्रैल के दिन तीन अपराधियों को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई। वहीं, दो को उम्र कैदी की सजा हुई थी।

8. इमराना रेप केस

2005 में इमराना रेप केस सामने आया था जिसने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस केस के जरिए ये परेशानी जानने में मदद मिली थी कि हर देश में हर धर्म का अपना कानून है बजाए इसके कि हमारे देश में एक जैसा कानून लागू हो। इमराना के साथ उसके ससूर ने यूपी में रेप किया था। इस केस में गांव की पंचायत का जो फैसला आया वो काफी शर्मनाक साबित हुआ। इस मामले को अन्यगमन के तौर पर देखा गया न कि रेप से जुड़ा हुआ। इतना ही नहीं इमराना से कहा गया कि वो अपने पति को छोड़ दे और अपने ससुर से ही शादी कर लें। इस मामले ने पूरी मीडिया का ध्यान अपनी और आर्कषित कर लिया और पीड़िता को इंसाफ मिला। आरोपी ससुर को दस साल की कैदी हुई।


9. जिशा रेप और मर्डर केस

जिशा नाम की एक पीड़िता के साथ रेप किया गया और उसका मर्डर 28 अप्रैल 2016 को उसके घर कर दिया गया था। पीड़िता करेल की रहने वाली थी। इस केस में इंसाफ की ताकत को और बढ़ाने के लिए जस्टिस फॉर जिशा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चलाया गया था। ऐसा करने वालों में कई राजनेता और लोगों का समर्थन शामिल था।

10. हाथरस गैंगरेप 

19 साल की एक लड़की के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप किया गया था। इस मामले में ऐसे आरोप सामने आए हैं कि पीड़ित की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई थी और यहां तक की जीभ भी काट दी गई थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत 29 सितंबर हो गई थी। सबसे ज्यादा शर्म की बात ये है कि पुलिस का इस मामले में कहा था कि पीड़िता के साथ कोई दुष्कर्म हुआ ही नहीं था। यहां तक की ऐसा भी कहा जा रहा था कि पीड़िता के परिवार की मर्जी के बिना उसका अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा कर दिया गया था। लेकिन आपको बता दें कि 12 अक्टूबर यानी आज के दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के अंदर इस मामले की सुनवाई होने जा रही है। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.