Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अप्रैल में लगेगा साल का पहला ग्रहण, जानिए कहा दिखेगा असर

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है. इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जैसे- इसका जीवन पर क्या असर होगा, भारत में इसका क्या असर होगा.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 05 April 2023

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है. इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जैसे- इसका जीवन पर क्या असर होगा, भारत में इसका क्या असर होगा. आज इस लेख में हम उसी के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा.

भारत में असर

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 को लगेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. भारत में दिखाई न देने के कारण यहां सूतक मान्य नहीं होगा। वहीं, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को लगेगा.

इन देशों में दिखेगा असर

भारत में पहला सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. इसके अलावा कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरुनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत सागर में नजर आएंगे.

ग्रहणों के दौरान सूतक काल

अगर साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की बात करें तो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को लगने जा रहा है. भारत के अलावा यह ग्रहण पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण में दिखाई देगा. इस वजह से भारत में दोनों सूर्य ग्रहणों के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.