Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Kalyan Singh: सम्राट कल्याण सिंह आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे, सीएम योगी समेत कई नेता पहुंचे अंतिम दर्शन के लिए

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर आज यानी सोमवार को किया जाएगा

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | खबरें - 23 August 2021

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर आज यानी सोमवार को किया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व सीएम व हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ एयर एंबुलेंस से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी अलीगढ़ पहुंचे हैं.

जिस वाहन में कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है उसे फूल-मालाओं से सजा कर अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में लाया गया. और वही आपको बता दे शव वाहन के पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गाड़ी में चल रही थी. जानकारी के मुताबिक पार्थिक शरीर करीब 5:50 बजे शाम को स्टेडियम में पहुंचा था. पार्थिक शरीर को वाटर प्रूफ पंडाल में पार्थिव रखने का इंतजाम किया गया है .इससे पहले धनीपुर हवाई पट्टी से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर को स्टेडियम तक लाया गया था. इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, भाजपा एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.

सूत्रों के मुताबिक कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में यानी आज सोमवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी शामिल होंगे. साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, सांसद और विधायकों के मौजूद रहने की भी सूचना मिली है. शनिवार को कल्याण सिंह के मृत्यु के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर और उनके परिवार जन के साथ अंतिम संस्कार की क्रिया पूर्ण होने तक उनके साथ ही चल रहे थे. 

 कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम ले जाया गया. यहां अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में जय श्रीराम के नारे के साथ श्रद्धांजलि दी.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.