Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, सूतक काल प्रभावी रहेगा या नहीं ?

हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। हाल ही में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था और अब जल्दी ही इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 27 September 2024

हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। हाल ही में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था और अब जल्दी ही इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। बता दें कि, सूर्य ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। यह सूतक काल लगेगा या नहीं इसके बारे में जान लीजिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल के समय में पृथ्वी पर वातावरण दूषित हो जाता है। इस दौरान आपको सूतक काल के दोषों से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

सूर्य ग्रहण लगने का दिन और समय 

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण नवरात्रि से पहले ही लग रहा है यानी कि यह 2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला है। खास बात यह है कि इस दिन पितृपक्ष की अमावस्या भी है। सूर्य ग्रहण लगने का भारतीय समय रात 9 से यह शुरू हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण 3 अक्टूबर को सुबह 3:17 पर खत्म होगा। 

सूतक काल लगेगी या नहीं ?

सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल की बात करें तो इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि यह मनुष्य जीवन को प्रभावित करते हैं। सूतक काल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। यह सूतक काल ग्रहण खत्म होने तक बना रहता है। सूतक काल उन जगह पर प्रभावी रहता है जहां पर ग्रहण नजर आता है। दो अक्टूबर को लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां पर सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल के दौरान खाना खाने या फिर बनाने की मनाही होती है। सूतक काल का यह नियम बच्चे और बुजुर्गों पर लागू नहीं होता है। इस दौरान गर्भवती स्त्रियों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.