Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दुनिया की सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट आई सामने, जानिए पाकिस्तान और भारत में से कौन निकला आगे?

दुनिया का सबसे सुरक्षित देश कौन सा है इसकी लिस्ट सामने आ चुकी है। 2025 के ग्लोबल सेफ्टी इंडेक्स ने दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भारत और पाकिस्तान की जो रैकिंग सामने आई है, उसके बारे में जानकर आपका दिमाग खराब हो जाएगा।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Singh | Delhi, Delhi | खबरें - 31 March 2025

दुनिया का सबसे सुरक्षित देश कौन सा है इसकी लिस्ट सामने आ चुकी है। 2025 के ग्लोबल सेफ्टी इंडेक्स ने दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भारत और पाकिस्तान की जो रैकिंग सामने आई है, उसके बारे में जानकर आपका दिमाग खराब हो जाएगा। पाकिस्तान ने भारत को पीछे छोड़ते हुए अपना स्थान हासिल किया है। वहीं, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन की रैकिंग ने सभी को हैरानी में डाल दिया है।

ग्लोबल सेफ्टी इंडेक्स में पाकिस्तान को 65वां स्थान हासिल हुआ है। जबकि भारत इस लिस्ट में 66 वें स्थान पर बना हुआ है। यह दोनों देशों के लिए बेहद ही खास रैकिंग है। सुरक्षा के मामले में पाकिस्तान ने भारत को पीछे कर दिया है। इसके अलावा अमेरिका जो सुरक्षा के लिए जाना जाता है। वो इस लिस्ट में 89वें स्थान पर बना हुआ है। अमेरिका दोनों दक्षिण एशियाई देशों से भी नीचे चल रहा है।

नंबर वन की पोजीशन पर बना हुआ है ये देश

इसके अलावा इस लिस्ट के अंदर सबसे सुरक्षित देश के तौर पर सबसे पहला नाम अंडोरा का आता है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (84.5), कतर (84.2), ताइवान (82.9), और ओमान (81.7) का स्थान है। ये तमाम देश अपने कम अपराध, बेहतर जीवन और शानदार सुरक्षा व्यवस्था की वजह से जाने जाते हैं। वैसे देश जाए तो भारत और पाकिस्तान की रैंकिंग में सिर्फ एक अंक का फर्क है, लेकिन यह दोनों देशों के लिए चिंता का विषय हो सकता है। भारत को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कदम उठाने होंगे ताकि वह भविष्य में इस रैंकिंग में बेहतर स्थान पर आ सके।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.