Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शाहजहांपुर : आज गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

प्रधानमंत्री करीब डेढ़ घंटे जिले में मौजूद रहेंगे. वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है.

Advertisement
Instafeed.org

By Skandita | खबरें - 18 December 2021

प्रधानमंत्री करीब डेढ़ घंटे जिले में मौजूद रहेंगे. वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखेंगे. वह करीब डेढ़ घंटे तक शाहजहांपुर में मौजूद रहेंगे. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री करीब एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 

यह भी पढ़ें :   नोवावैक्स वैक्सीन को मिली WHO की मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियों का जायजा लिया. फ्लीट रिहर्सल की गई. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बल को जानकारी दी. हर बिंदु पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बारे में बताया. प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर अंतिम तैयारियां की गईं.


बैठक में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे. इस दौरान लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा. सीतापुर और बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैली में शामिल होने वाले वाहन ही चलेंगे.

प्रधानमंत्री का मिनट दर मिनट कार्यक्रम

  • 11:25 AM- प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान से रवाना होंगे.
  • 12:10 बजे- विमान बरेली के एयरबेस स्टेशन पहुंचेगा.
  • 12:15 - पीएम एमआई-17 हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर के लिए उड़ान भरेंगे.
  • 12:50- शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर उतरेगा.
  • 12:55 - प्रधानमंत्री हेलीपैड से एक बजे वाहन से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे.
  • प्रधानमंत्री एक से दो बजे तक गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में रहेंगे. इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • 02:05- प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से निकलकर 2.10 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे.
  • 02:15 - प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा जो दोपहर 2.50 बजे बरेली पहुंचेगा.
  • 02:55 - प्रधानमंत्री विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. प्रधानमंत्री का विमान दोपहर 3.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा.

रूट डायवर्जन

1. मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नवाबगंज, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए बरेली बाईपास विलाधाम चौक से होकर जा सकेंगे.

2. बरेली से सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर जाने वाले वाहन लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मगलगंज होते हुए जाएंगे.

3. शहर से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहन इनवर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास होते हुए बीसलपुर चौक, नवदिया झाडा से भूटा, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे.

4. बदायूं की ओर से आने वाले वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर बाईपास, बीसलपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुए जा सकेंगे.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement