Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Mumbai: साकीनाका रेप मामला, जिंदगी की जंग में हारी मुंबई की 'निर्भया',

महाराष्ट्र के मुंबई में रेप पीड़िता का इलाज के दौरान निधन हो गया है. आप की जानकारी के लिए बता दे की मुंबई के साकीनाका इलाके में महिला के साथ रेप हुआ था. मुंबई पुलिस को शक है कि आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी थी.

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | खबरें - 11 September 2021

महाराष्ट्र के मुंबई में रेप पीड़िता का इलाज के दौरान निधन हो गया है. आप की जानकारी के लिए बता दे की मुंबई के साकीनाका इलाके में महिला के साथ रेप हुआ था. मुंबई पुलिस  को शक है कि आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी थी. वही आप को बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट होने के लगभग 33 घंटे के बाद पीड़िता की मौत हो गई. मुंबई के राजवाड़ी अस्पताल में पीड़िता का इलाज किया जा रहा था. 

मामला 

मुंबई में दिल को दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है, जहां एक महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया. समझ नहीं आता ऐसे  जानवरो को एक औरत ही जन्म देती है क्या, जो ये एक औरत के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत कर जाते है और इतना ही नहीं, रेप के बाद आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई.

यह दरंदगी की वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके  की है. जहां खैरानी रोड पर 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी. जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया  है. वही इस मामले में पुलिस को जानकारी होने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है .

इस घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंच गए. पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते है. वही पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है. समझ नहीं आता महिलाओ के साथ ये हैवानियत कब रुकेगी, कब बहन बेटी खुल के बहार जा पायेगी.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.