Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

किसान आंदोलन के पूरे हुए 100 दिन, केएमपी एक्सप्रेसवे पर किया जाएगा 5 घंटे का चक्का जाम

सौ दिन पूरे होने पर आज केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल) एक्सप्रेसवे की 5 घंटे की नाकाबंदी के साथ साथ किसान इसे काला दिवस के रूप में मनाएंगे। जिसमें डासना, दुहाई, बागपत, दादरी, ग्रेटर नोएडा पर किसान चक्का जाम करेंगे।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 06 March 2021

आज दिल्ली की सीमा पर किसानों के आंदोलन को 100 दिन पूरे हो गए हैं। वही आज सौ दिन पूरे होने पर केएमपी एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे चक्का जाम करने के साथ किसान इसे काला दिवस के रूप में मनाएंगे। जिसमें किसान डासना, दुहाई, बागपत, दादरी, ग्रेटर नोएडा में चक्का जाम करेंगे। इससे किसान काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही सभी टोल प्लाजा भी फ्री किए जाएंगे। वही किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पांच घंटे का चक्का जाम करेंगे किसान

किसान नेता धीरज सिंह ने कहा, "हमारा विरोध शांतिपूर्ण होगा और किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं होगा। वही केएमपी एक्सप्रेसवे पर चक्का जाम सुबह 11 बजे शुरू होगा और 3 बजे तक खत्म हो जाएगा। यह उन तीन कृषि बिलों के विरोध का प्रतीक है जो हम चाहते हैं कि निरस्त किया जाए। 

मध्य प्रदेश में भी आंदोलन जारी

दिल्ली बॉर्डर के साथ साथ मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी 87 दिनों से किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी हैं। पुलिस प्रशासन ने अब तक न तो उन्हें टेंट लगाने की अनुमति दी और न ही कोई अन्य सहायता प्रदान की। बता दें कि 3 और 4 मार्च को मध्य प्रदेश में महापंचायत का आयोजन किया गया था जिसके बाद टेंट लगाने की अनुमति दी गई है।

अपनी मांग पर अड़े किसान

किसानों का आंदोलन ने आज 100वें दिन में प्रवेश कर दिया है। वही किसान संगठनों ने अपने 100वें दिन के विरोध प्रदर्शन को दर्ज कराने के लिए कुंडल मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे को जाम करने की योजना बनाई है। यही नहीं अब तक सरकार के साथ हुई सभी बैठकें और बातचीत निरर्थक रहीं हैं। इसके साथ ही किसान संगठन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।  



Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.