Story Content
हस्त रेखा शास्त्र के बारे में तो अपने सुना ही होगा यह हमारे भूत और भविष्य की जानकारी देता है। हमारे जीवन में घटित होने वाले पहलुओं के बारे में बताता है हाथों की रेखाओं से बहुत कुछ पता चलता है। आप अपने हाथों की रेखा से अपने करियर और कारोबार के बारे में भी जान सकते हैं। इस बारे में जान लीजिए कि आपके हाथ की कौन सी रेखाएं नौकरी और कारोबार के बारे में जानकारी देती है।
कितने तरह की होती हैं रेखाएं
हाथों में कई सारी रेखाएं होती हैं लेकिन करियर की जानकारी भाग्य रेखा देती है। इसके अलावा सूर्य रेखा और गुरु पर्वत से भी पता चलता है। आपकी हथेली की यह रेखाएं बताती है कि आपको करियर के क्षेत्र में कितना संघर्ष करना है और कब सफलता मिलेगी।
भाग्य रेखा
जिस व्यक्ति के हाथों की भाग्य रेखा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है उन्हें अपने करियर में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोग बहुत कम मेहनत करके करियर की ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। अगर करियर में किसी तरह की परेशानी आती भी है तो जल्द ही सुलझ जाती है। अगर आपके हाथों की रेखा स्पष्ट नजर नहीं आ रही है तो करियर में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्य रेखा
हाथों की सूर्य रेखा कैरियर के बारे में जानकारी देती है। अगर आपके हाथों का सूर्य क्षेत्र उभरा हुआ रहता है तो नौकरी लगने के चांस बन जाते हैं। अगर जिन लोगों के हाथों में यह रेखा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती है तो उन्हें करियर के क्षेत्र में संघर्ष करना होता है। सूर्य को ग्रहण का राजा माना जाता है जो करियर की मजबूती को बनाता है।
गुरु पर्वत
हाथों में गुरु पर्वत रेखा सुख समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। अगर आपके हाथों में गुरु पर्वत रेखा उभरा हुआ है स्पष्ट दिखाई दे रहा है तो करियर से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। ऐसी स्थिति में आपको आर्थिक परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता है। जिन लोगों के हाथ में गुरु पर्वत रेखा नहीं होती उन्हें करियर के क्षेत्र में काफी परेशानी होती है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.