Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

घर में रखी है खाने-पीने की यह पुरानी चीजें, तो बिना सोचे समझे करें सेवन नहीं होती है खराब

हमारे घर में खाने-पीने की कई ऐसी चीज हैं जो कभी खराब नहीं होती है। हैरानी की बात यह है पुराना होने के बावजूद भी यह कई गुणों से भरपूर होता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 07 October 2024

हमारे घर में खाने-पीने की कई ऐसी चीज हैं जो कभी खराब नहीं होती है। हैरानी की बात यह है पुराना होने के बावजूद भी यह कई गुणों से भरपूर होता है। अगर आपको भी स्वस्थ रहना है तो आप इन चीजों का सेवन लॉन्ग टाइम तक कर सकते हैं। इससे किसी तरह की हेल्थ इश्यूज नहीं होती है। आपको स्वस्थ रहने के लिए इन चीजों की हमेशा जरूरत पड़ती है।

घी

घी एक ऐसी चीज है जो लंबे समय तक कभी भी रखा जा सकता है और आप इसे सालों साल तक खा सकते हैं। यह आपको सेहतमंद बनाने का काम करता है। घी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो इसे कभी खराब नहीं होने देते हैं। इसके अलावा घी में विटामिन ए, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। 

शहद

खाने के लिए शहद एक बहुत अच्छी चीज है आप इसे लंबे समय तक खा सकते हैं यह खराब नहीं होता है। अगर आपके घर में भी बहुत पुराना शहद रखा हुआ है तो आपको इसे बिना सोचे-समझे खा लेना है इसका कोई नुकसान नहीं होगा। 

सिरका

सिरका एक ऐसी खाने पीने की चीज है जो एसिड होती है यह कभी खराब नहीं होती। सिरके को फलों और सब्जियों से बनाया जाता है इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह खराब नहीं होता है। सिरके में विटामिन बी, विटामिन सी पाया जाता है जो आपको सेहतमंद रखने का काम करता है। 

अचार 

खाने में चटपटा खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अगर आप सादा खाना खा रहे हैं तो अचार को ऐड कर सकते हैं। अचार को आप अपने घर में सालों साल तक रख सकते हैं यह खाने-पीने की एक ऐसी चीज है जो कभी खराब नहीं होती है। अचार में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जिसकी वजह से यह खराब नहीं होता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.