Story Content
वास्तु शास्त्र का असर हम सभी लोगों की जिंदगी पर पड़ता हुआ दिखाई देता है। इसमें घर के अलग-अलग हिस्सों का भी रोल होता है। हर स्थान किसी न किसी ग्रह से संबंध रखता है, इसे बेहतर करने से आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर के हर एक कोने को लेकर वास्तु शास्त्र में क्या-क्या बताया गया है।
मुख्य द्वार
किसी के भी घर में खुशियां मुख्य द्वार से आती है। इसे दुरुस्त करके ही घर में खुशियां लेकर आई जा सकती है। ऐसे में अपने मुख्य द्वार को आप साफ-सुथरा रखें। एक नेम प्लेट भी लगाएं जोकि काले रंग की बिल्कुल भी न हो। साथ ही शनिवार के दिन मुख्य द्वार पर आप दीपक जलाएं।
ड्रॉइंग रूम
इस जगह पर घर में आनंद और रिश्ते देखे जाते हैं। इसके जरिए आप डिप्रेशन और तनाव को दूर किया जा सकता है। इस स्थान को हमेशा प्रकाशित रखें। यहां हल्की सुगंध की व्यवस्था भी करें। बेहतर होगा कि यहां पर जूते चप्पल न रखे जाएं।
रसोई
रसोई से घर के लोगों का स्वास्थ्य जुड़ा होता है। रसोई घर में सूर्य का प्रकाश आये तो बहुत उत्तम होगा। रसोई घर में चीजों को व्यवस्थित रखें। साथ ही रसोई घर में पूजा के बाद धूपबत्ती जरूर दिखाएं।
बाथरूम
बाथरूम से जीवन की परेशानी खत्म हो जाती है। ऐसे में बाथरूम को हमेशा साफ रखें। बाथरूम में नीले या बैंगनी रंग का प्रयोग अत्यंत लाभकारी होता है। बाथरूम में हल्की सुंग्ध बनाएं रखें।
सीढ़ियां
सीढ़ियां किसी भी घर की उन्नति से संबंध रखती हैं। यह जीवन के उतार-चढ़ाव से ताल्लुक रखती है। कुल मिलकर सीढ़ियों का संबंद राहु और केतु से होता है। गलत सीढ़ियां जीवन में आकस्मिक समस्याएं पैदा कर देती है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.