जो बाइडन, अर्णब गोस्वामी से लेकर कंगना रनौत तक, भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया इन 10 हस्तियों नाम, मोदी गायब

गूगल ने भारत के लिए 2020 Year in Search जारी कर दिया है. इस लिस्ट में इस साल भारत में किए गए टॉप सर्च से लेकर, टॉपिक्स, इवेंट्स, लोग और जगहों के बारे में बताया गया है

  • 1172
  • 0

चलिए जानते हैं कि आपने इस पूरे साल यानि 2020 में गूगल को किस चीज के लिए ज्यादा परेशान किया है यानि क्या ज्यादा सर्च किया है। गूगल ने भारत के लिए 2020 Year in Search जारी कर दिया है. इस लिस्ट में इस साल भारत में किए गए टॉप सर्च से लेकर, टॉपिक्स, इवेंट्स, लोग और जगहों के बारे में बताया गया है। बतादें कि दुनिया का सबसे पॉपुलर और सबसे ज़्यादा यूज किया जाने वाला सर्च इंजन गूगल है. और गूगल हर साल के आख़िर में Year in Search की लिस्ट जारी करता है। इसमें ये बताया जाता है कि साल भर में गूगल पर लोगों ने क्या सर्च किया है. औऱ आज हम आपको बताते हैं कि इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए सेलिब्रिटी कौन-कौन हैं।

1-  जो बाइडेन

बाइडेन ने 2020 के संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पराजित किया है और 20 जनवरी, 2021 को वो अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं इसलिए उनको सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन का जन्म 20 नवंबर, 1942 में हुआ था. वह एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ और संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं।

2- अर्णब गोस्वामी

बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच जानने से लेकर महाराष्ट्र की सरकार से भिड़ने और जेल जाने तक न्यूज एंकर अर्नब गोस्वामी इस साल चर्चा में बने रहे हैं। जिसको लेकर उनको सबसे ज्यादा सर्च किया गया हैं। अर्णब गोस्वामी का जन्म 7 मार्च 1973 में हुआ था. वह रिपब्लिक टीवी के प्रबन्ध सम्पादक और उसके आधे से ज्यादा शेयर के मालिक हैं।

3- कनिका कपूर

कोरोना वायरस संक्रमित होने के कारण सिंगर कनिका कपूर को काफी सर्च किया गया है। कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी कई पार्टियों और फंक्शन में शामिल हुई थीं इसलिए वह विवादों में भी घिरी थीं। इनका जन्म 23 मार्च 1978 लखनऊ में हुआ। आज वह पंजाबी और सूफी लोकगीतों में काफी पॉपुलर हैं।

4- किम जोंग उन

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग को भारत के लोगों ने किम को सबसे ज्यादा सर्च किया है। उत्तर कोरिया में कोविड-19 का एक भी मामला ना होने के दावे के बीच भी ये विवाद में हैं. किम जोंग उन का जन्म 8 जनवरी 1983 को हुआ था. वह उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता हैं

5- अमिताभ बच्चन

बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसकी वजह से वह कई दिनों तक लगातार ट्रेंड में रहे थे। सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर से उनके चाहने वालों से दुआएं की थी और इसीलिए उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए काफी लोगों ने उनको सर्च किया है। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को हुआ था. वह बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं।

6- राशिद खान

राशिद खान का ट्रेंडिंग रहना भी बेहद दिलचस्प रहा है. अगर आप गूगल पर अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी यानि Rashid Khan wife लिखकर सर्च करेंगे तो अनुष्का शर्मा का नाम सामने आएगा। हांलाकि,यह गूगल की तकनीकि गलती का नतीजा रहा है। 

7- रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत केस और फिर ड्रग्स मामले में उलझे होने की वजह से रिया चक्रवर्ती लगातार महीनों तक मीडिया में बनी रही हैं और इसीलिए वह गूगल पर भी सर्च में बनी रहीं। रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को कर्नाटक में हुआ था। फिल्मी जगत की बात की जाए तो रिया बॉलिवुड में अपना जादू नहीं चला पाईं।

8- कमला हैरिस

अमेरिकी चुनाव में उप-राष्ट्रपति बनीं कमला हैरिस के जीतने की वजह से भारत के लोग भी काफी खुश हैं। कमला हैरिस की मां भारत के तमिलनाडु से थीं। कमला हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को हुआ था. कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं।

नंबर 9- अंकिता लोखंडे

सुशांत और अंकिता लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और इसीलिए सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से अंकिता लोखंडे काफी दिनों तक ट्रेंड में रही थीं। अंकिता का जन्म 19 दिसम्बर 1984 को को मध्यप्रदेश के इंदौर में महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। अंकिता को बचपन से ही एक्टिंग का बेहद शौक था।

10- कंगना रनौत

कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ट्रेंड में न रहे ऐसा तो हो ही नही सकता । सुशांत के निधन से लेकर नेपोटिज्म, राजनीति तक हर जगह कंगना का नाम सामने आया है। इस साल उन पर कई केस भी हुए, वहीं महाराष्ट्र सरकार से उनका विवाद लगातार चर्चा में रहा। कंगना का जन्म हिमांचल प्रदेश के भांभला में एक राजपूत परिवार में हुआ था।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT