Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Trending News: कंगना के खिलाफ FIR पर सुनवाई, J&K रोशनी घोटाले में बड़े-बड़े नाम

इसके लिए अब सरकार कानून लाने की तैयारी कर रही है। हम किसी का विरोध करने के लिए ऐसा नहीं कर रहे बल्कि गलत को ठीक करने के लिये कर रहे हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Anshita Shrivastav | खबरें - 24 November 2020

कोरोना पर मुख्यमंत्रियों को PM मोदी का मंत्र। J-K: रोशनी घोटाले में बड़े-बड़े नाम। हनीमून मनाने के बाद काम पर लौटी नेहा। ऐसी ही देश, दुनिया और बॉलीवुड से जुड़ी 'आज की खास खबरें' पढ़िए सिर्फ इंस्टाफीड पर... 

1. कोरोना पर मुख्यमंत्रियों को PM मोदी का मंत्र

पीएम मोदी ने सीएम के साथ हुई बैठक में कोरोना को लेकर छिड़ी लड़ाई के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रियों के पास अगर कोई और सुझाव हैं तो वे लिखित में दे सकते हैं। देश में टेस्टिंग नेटवर्क चल रहा है, देशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई का काम भी जारी है। अब पूरी तयारी का समय है।


2. J-K: रोशनी घोटाले में बड़े-बड़े नाम

J&K के रोशनी घोटाले पर राजनेताओ का बयान आना शुरू हो गया है। उसी बीच अब पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने बताया   कि मुझ पर लगाए सभी आरोप बिल्कुल गलत हैं। रोशनी घोटाले में फायदा उठाने वाले इलाके में सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि सैकड़ों घर हैं। ये मुझे सिर्फ परेशान करने की कोशिश है। 

 

3. हनीमून मनाने के बाद काम पर लौटी नेहा

हनीमून के लिए दुबई गई सिंगर नेहा कक्कड़ अब  वापस काम पर लौट आई है। वह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 2020 में जज के पद पर शामिल हुई है। इस शो में उनके साथ विशाल डडलानी और हिमेश रेशमिया भी जज के तौर पर नजर आएंगे। लेकिन इस दौरान नेहा कक्कड़ को हिमेश ने एक स्पेशल गिफ्ट दिया। उन्होंने नेहा को पानी-पुरी खिलाई लेकिन खट्टे-मीठे पानी वाली नहीं बल्कि करेले के जूस वाली जिसके बाद सभी लोग खूब हंसते हुए नजर आए।


4. डिप्टी सीएम बोले हिंदू लड़कियों के साथ ज्यादती

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यहां हिंदू लड़कियों के साथ बहुत ज्यादती की जा रही। इसके लिए अब सरकार कानून लाने की तैयारी कर रही है। हम किसी का विरोध करने के लिए ऐसा नहीं कर रहे बल्कि गलत को ठीक करने के लिये कर रहे हैं। 


5. एलन मस्क बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर

एलन मस्क बिलगेट्स को पछाड़ कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। जिसके बाद मस्क की नेटवर्थ बढ़कर 127.9 अरब डॉलर पहुंच गयी है। टेस्ला के शेयरों में उछाल होने के कारण उनकी नेटवर्थ में बढ़ गई है। अब टेस्ला की मार्केट वैल्यू 491 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है।


6.आशीष रॉय का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

टीवी और फिल्म के बेहतरीन एक्टर आशीष रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 55 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वो पिछले तीन सालों से डायलिसिस पर चल रहे थे। 3:45 बजे मुंबई में मौजूद अपने ही फ्लैट में उनका निधन हुआ।


7. कंगना के खिलाफ FIR पर सुनवाई

कंगना रनोट द्वारा लगाई गई अर्जी पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। आपको बता दें कि कंगना और उनकी बहन रंगोली ने मुंबई पुलिस द्वारा की गई FIR को रद्द करने के लिए अपील की है। दोनों बहनों पर लोगों को भड़काने की कोशिश करने का आरोप हैं।


8. कोरोना से जुड़ी नई गाइडलाइन पर सुनील ग्रोवर का गुस्सा

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर कोरोना की नई गाइडलाइन के एक नियम को लेकर तंज कसते हुए नजर आए। दरअसल वो नियम शादियों में केवल 50 मेहमानों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा है कि यहां पढ़ाई और नौकरी से ज्यादा प्रतियोगिता है।शादी में जाने के लिए टॉप 50 में शामिल होना जरूरी है।


9. कोरोना के मामले 91.77 लाख 

देश में कोरोना अब तक 91.77 लाख केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 86.03 लाख मरीज रिकवर होकर घर जा चुके हैं और करीब 1.34 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा  4.37 लाख मरीजों का इलाज जारी है। 


10. प्रेग्नेंट अनुष्का की खूबसूरत तस्वीर वायरल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सामने आई है जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उस तस्वीर में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं। इससे पहले जो तस्वीर सामने आई थी उसमे अनुष्का के पिता उनकी तस्वीर क्लिक करते हुए नजर आ रहे थे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.