Trending News: अगले दो साल तक PF अंशदान सरकार करेगी, कंगना ने भाभी का किया वेलकम

इसी समस्या के चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि दिल्ली के 33 प्राइवेट अस्पतालों में 80% बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखें जाएंगें।

  • 1549
  • 0

1. तेजस्वी को कांग्रेस में टूट का डर

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। फिर भी मिली जानकारी के मुताबिक  राज्य में अभी भी राजनीतिक हलचल बनी हुई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं  के बीच बैठक हुई। बैठक में तेजस्वी यादव ने पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरकार उनकी ही बनेगी। साथ ही उन्होंने विधयकों से कुछ दिन और पटना में रुकने की अपील की। 


2. दिल्ली HC का ICU बेड रिजर्व करने का आदेश 

दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ रही है। हर दिन काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं। इसी समस्या के चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि दिल्ली के 33 प्राइवेट अस्पतालों में 80% बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखें जाएंगें।


3. अगले दो साल तक PF अंशदान सरकार करेगी

देश की इकोनॉमी को बूस्ट करने के लिए केंद्र ने एक और राहत पैकेज का एलान किया है। इसी के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 की घोषणा की। जिसके तहत 2,65,080 करोड़ रुपये के चलते 12 उपायों की घोषणा की गई।


5. निकिता केस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

हरियाणा में हुए निकिता तोमर हत्याकांड मामले की सुनवाई अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी। बता दें अब सुनवाई डे-टू-डे आधार पर होगी।  मामले में चार्जशीट दायर करने के बाद ही फरीदाबाद पुलिस द्वारा जिला अदालत को चिट्ठी लिख कर इसकी मांग की गई थी। 


6. अखिलेश ने कहा पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देनी होगी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के उपचुनावों में जनता ने जो समर्थन दिया उसके लिए आभार जताया है। साथ ही कार्यकर्ताओं से निष्ठा से काम करने की अपील की। समाजवादी सरकार के कामों और नीतियों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। 


7. वेव ग्रुप के निदेशक मोंटी चड्ढा के खिलाफ एफआईआर

कोर्ट का आदेश आने के बाद वेव ग्रुप के चार निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला वेव बिजनेस टॉवर-1 से जुड़ा हुआ है। मामला पारिवारिक विवाद का नतीजा बताया जा रहा है। 


8. कंगना ने भाभी का किया वेलकम

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत काफी समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। लेकिन इस बार वो अपने छोटे भाई अक्षत की शादी की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। जिसके चलते कंगना शादी की तैयारियां और रस्मो-रिवाज में बिजी चल रही हैं। अब उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। 


9. 23 साल का हुआ शाहरुख खान का बेटा

सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान का बेटे आर्यन खान का आज जन्मदिन है और वो 23 साल  हो गए है। आर्यन वैसे तो सिने जगत से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया जबरदस्त तरीके से एक्टिव रहते हैं। आर्यन के फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बर्थडे विश दे रहे हैं। आर्यन की मां गौरी खान ने भी एक अपने बेटे को सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 


10. कोरोना मरीजों का आंकड़ा 86 लाख के पार 

देश में मरीजों का आंकड़ा 86 लाख 34 हजार 341 के करीब पहुंच गया है। कुल 4 लाख 94 हजार 184 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा करीब 80 लाख 10 हजार 698 मरीज़ रिकवर हो चुके हैं। महामारी के कारण 1 लाख 27 हजार 581 लोगों की जान जा चुकी है।




RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT