Trending News: साल के आखिरी 'मन की बात' में पीएम ने रखे कई मुद्दे, रजनीकांत की तबीयत में सुधार

देश, दुनिया और बॉलीवुड की दुनिया में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। जहां पीएम मोदी ने इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम कई मुद्दे रखे हैं। वहीं, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बड़े भाई का निधन हो गया है।

  • 1740
  • 0

जहां इस साल के आखिरी मन के बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से देश के लिए एक रिजोल्युशन लेने की बात की है। वहीं, यूपी में अब गाड़ियों पर जाति लिखकर चलने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी में इस वक्त सरकार दिखाई दे रही है। यहां जानिए देश, दुनिया और बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें यहां।

1. अब्दुल माजिद कुट्टी को किया गया गिरफ्तार

अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात के एटीएस ने झारखंड से अब्दुल माजिद को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि वो 24 साल से फरार चल रहा था।

2. राहुल गांधी ने बढ़ाया किसानों का हौसला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों का हौसला अफजाई करते हुए ट्विटर पर एक कविता की कुछ पंत्तियां लिखी है। उन्होंने अपनी पंत्तियों के जरिए किसानों को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि उन्हें रोकने के लिए प्रयास किए जाएंगे लेकिन उन्हें आगे बढ़ते रहना है।

3. पीएम मोदी ने कहा- इस बार लें देश के लिए रिजोल्युशन

पीएम नरेंद्र मोदीे ने साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम करते हुए देश की जनता को संबोधित किया है। उन्होंने सबसे पहले जनता की तरफ से लिखी चिट्ठियों की बात रखी। पीएम मोदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आप हर साल न्यू ईयर रिजोल्युशन लेते हैं। लेकिन इस बार आप अपने देश के लिए रिजोल्युशन लीजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में तेंदुओं की संख्या बढ़ी है। जहां ये संख्या बढ़ी उनमें मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल है।

4. पूर्वी सीएम डॉ रमन सिंह के बड़े भाई का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। उनके बड़े भाई अशोक सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। खुद इस बात की जानकारी रमन सिंह ने अपने ट्वीट के जरिए लोगों के बीच रखी है। वो बैंक के सेवानिवृत अधिकार रह चुके थे। बताया जा रहा है कि सेहत से जुड़ी परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

5. यूपी में अब गाड़ी पर जाति लिखवाना पड़ेगा भारी

जो भी लोग जाट, राजपूत और पंडित लिखवाकर गाड़ियां चलते हैं। इसे लेकर यूपी सरकार अब और सख्त हो गई है। यूपी सरकार अब गाड़ियों पर जाति लिखकर चलने पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। अब उन सभी गाड़ी को सीज करने तक की कार्रवाई हो सकती है।

6. रजनीकांत की तबीयत अब पहले से बेहतर

शुक्रवार के दिन ब्लड प्रेशर में परेशानी होने के चलते साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को  हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करा गया था। अब उनको लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि वो अब पहले से बेहतर है। उन्हें कोई गंभीर परेशानी नहीं है। उन्हें कब छुट्टी मिलने वाला है इस बात का निर्णय आज लिया जाएगा।

7. सलमान खान ने सेलिब्रेट किया अपना 55वां जन्मदिन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज 55 साल के हो गए हैं। उन्होंने कोरोना काल के कहर को ध्यान में रखते हुए बेहद ही सिंपल तरीके से जन्मदिन मनाया। लेकिन सलमान खान ने इस बार अपने बर्थडे पर किसी भी बड़ी पार्टी को करने से इनकार कर दिया है। उनके सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

8. फरहान खान ने शेयर की तूफान फिल्म से जुड़ी तस्वीर

बॉक्सिंग डे पर फरहान खान ने अपनी फिल्म तूफान से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में एक्टर बॉक्सिंग ग्लब्स पहने हुए नजर आए हैं। वो एक बॉक्सर की तरह पोज देते दिखाई दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई और बातों का जिक्र भी अपने पोस्ट के साथ किया है।

9. शादी के बाद काम पर रवाना हुई गौहर खान

25 दिसंबर के दिन एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग शादी की है। दोनों की वेडिंग से लेकर इस वक्त रिसेप्शन से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब शादी के बाद गौहर खान ने अपना एक वीडियो  शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस बात का हिंट दिया है कि वो शादी के बाद काम पर रवाना हो गई है।

10. गोवा में ब्वॉयफ्रेंड संग एंजॉय कर रही हैं मलाइका

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग गोवा में समय बिता रही है। मलाइका के साथ उनका परिवार भी गोवा में मौजूद है। उन्होंने अपनी वेकेशन से जुड़ी तस्वीरें शेयर की है। अब उन्होंने एक ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ बहन अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर और एक दोस्त नजर आ रहे हैं।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT