Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Trending News: पुलवामा के कुबूलनामे रविशंकर का बयान, दिल्ली में फिर बढ़ने लगे केस

दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार तेज़ हो गई है। एम्स निदेशक ने कहा कि दूसरी लहर फिर से तेज हुई है।

Advertisement
Instafeed.org

By Anshita Shrivastav | खबरें - 30 October 2020

पुलवामा के कुबूलनामे रविशंकर का बयान।  एम्स निदेशक ने कोरोना को लेकर दी चेतावनी।  यूपी उपचुनाव में प्रचार से नदारद विपक्षी दिग्गज। ऐसी ही देश, दुनिया और बॉलीवुड से जुड़ी 'आज की खास खबरें' पढ़िए सिर्फ इंस्टाफीड पर...


1. पुलवामा के कुबूलनामे रविशंकर का बयान 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने कांग्रेस पर बोला हमला। उन्होंने कहा कि उरी में हुई सेना की शहादत पर किसने मांगा का सबूत, बालाकोट आदि सभी पर किसने सबूत मांगा था। पाकिस्तान जानता था कि भारत में मोदी कि सरकार है इसलिए अभिनंदन को छोड़ा। 


2. एम्स निदेशक ने कोरोना को लेकर दी चेतावनी 

दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार तेज़ हो गई है। एम्स निदेशक ने कहा कि दूसरी लहर फिर से तेज हुई है। उन्होंने कहा इसके पीछे का कारण ढिलाई बरतना है।  मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि सभी चीज़ों में लापरवाही हुई। 


3. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने दी अपनी तीखी प्रतिक्रिया 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस्लाम पर विवादित टिप्पणी दी है जिसके लिए अब विरोध जारी है।  इस प्रदर्शन का फायदा उठा कर जाकिर नाइक  भड़काऊ एजेंडे को बढ़ा रहा है। लगातार भड़काऊ पोस्ट किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने की भी अपील की जा रही थी। 


4. यूपी उपचुनाव में प्रचार से नदारद विपक्षी दिग्गज

उत्तर प्रदेश में होने वाले सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। इन चुनावों को 2022 विधानसभा चुनावों के लिए लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा है। विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ही एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी लगभग दो बार रैलियां भी कर चुके हैं। 


5. फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन: साध्वी प्रज्ञा भड़कीं

फ्रांस मामले में मैक्रों की तरफ से टिप्पणी की गई जिसके खिलाफ भोपाल में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को इस प्रदर्शन पर गुस्सा आ गया है। 


6. वाल्मीकि नगर में थारू के तीन लाख वोट

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरक्षण का बड़ा दांव चला है। नेपाल से सटे वाल्मिकी नगर इलाके में इस समुदाय की अच्छी आबादी है और लंबे समय से इस समुदाय के लोग आरक्षण की मांग कर रहे हैं। 


7. सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज

गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी पर के ऊपर अवैध संपत्ति रखने के मामले में FIR दर्ज की गई है। लखनऊ में आपराधिक 6  धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई।  


8. सुपरहीरो का रोल निभाएंगी कटरीना

फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कई सुपर हीरो फ़िल्में बनाई हैं। लेकिन अब वो एक नया ट्रेंड लाने वाले हैं इस बार उनकी फिल्म में सुपर हीरो कोई हीरो नहीं बल्कि हिरोइन होगी। उनकी मेगा बजट फिल्म में कैटरीना सुपर हीरो का किरदार निभाएंगी। 


9. काजल अग्रवाल के सात फेरों की तैयारी शुरू

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगीं। बता दें कि कोरोना के कारण शादी मुंबई में ही प्राइवेट सेरेमनी में की जा रही है। केवल उनके परिवार के खास सदस्य ही इस शादी में मौजूद होंगे।  


10. दिल्ली में फिर बढ़ने लगे केस

कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 80 लाख 87 हजार के पार जा चुका है।  73 लाख 71 हजार 568 लोग रिकवर हो गए हैं। अब तक 1 लाख 21 हजार 130 मरीजों की जान जा चुकी है। देश में 5 लाख 93 हजार 698 एक्टिव मरीज हैं। 


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.