Trending News: BARC ने लिया अहम फैसला, दिल्ली में शुरू हुआ एक अलग अभियान

देश में कोरोना संक्रमण की संख्या 73 लाख को पार चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 67,708 केस और दर्ज हुए। इसके अलावा 24 घंटों में 81,541 मरीज़ ठीक भी हुए।

  • 1775
  • 0

BARC ने लिया अहम फैसला। SC ने रिपब्लिक टीवी की याचिका की खारिज। वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने दिया विवादित बयान दे डाली सीख। ऐसी ही देश, दुनिया से जुड़ी 'आज की खास खबरें' पढ़िए सिर्फ इंस्टाफीड पर...

 

 1: BARC ने लिया अहम फैसला

 कुछ दिन पहले टीवी रेटिंग में धांधली का मामला सामने आया था जिसमे रिपब्लिक चैनल के साथ 2 अन्य चैनलों का नाम भी शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने रिपब्लिक टीवी की याचिका को खारिज कर दिया है साथ ही मुंबई पुलिस ने करीब पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा BARC ने अगले तीन महीनों तक साप्ताहिक रेटिंग देने पर रोक लगा दी है।

 

2: SC ने रिपब्लिक टीवी की याचिका की खारिज

 रिपब्लिक टीवी पर आरोप है कि उसने टीवी रेटिंग में धांधलेबाजी की है।  इसी वजह से वो पिछले कुछ दिनों से नंबर वन चैनल बना हुआ है।  इस लिस्ट मेंऔर चैनल भी शामिल हैं। रिपब्लिक चैनल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की लेकिन न्यायलय ने उसे खारिज कर दिया।  सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि इसके लिए वो बॉम्बे हाई कोर्ट में ही जाएं।

 

3: अमेरिका ने रवाना किए युद्धपोत

 अमेरिका ने युद्धपोत को ताइवान स्ट्रेट के जरिए रवाना किया है, जिसमें अमेरिकी सेना को भेजा गया है, लेकिन इस बात से चीन को गुस्सा गया है क्योंकि वो द्वीप और आसपास के समुद्रों पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। ताइवान के द्वीप पर लम्बे समय से तनाव जारी है के जिसके साथ ही  बीजिंग और वाशिंगटन के बीच भी कुछ महीनों से संबंध बिगड़ गए हैं।

 

 4: कांग्रेस नेता उदित राज ने दिया विवादित बयान

 

कांग्रेस नेता उदित राज ने गुरुवार को एक विवादित बयान दे डाला। बयान में उन्होंने कहा कि सरकार जो कुंभ मेले के आयोजन में इतने रूपये यानि 4200 करोड़ रुपये का खर्चा नहीं करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार को इस तरह के कार्यों के लिए दान नहीं देना चाहिए क्योंकि किसी राज्य का कोई धर्म नहीं होता है।

 

5: अमित शाह की नेटवर्थ में हुई गिरावट

 पीएमओ को जो संपत्ति सौपीं गई है उससे मिली जानकारी से पता चलता है कि 2010 में 2019 की तुलना में प्रधानमंत्री की संपत्ति में 36 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल की तुलना में इस वर्ष कमी आई है।

 

6: शरद यादव की बेटी सुभाषिनी कांग्रेस में हुई शामिल

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी जोरों से शुरू हो गई हैं, बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल के नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इनके अलावा, पूर्व सांसद काली पांडे भी बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं।

 

7: अजरबैजान ने आर्मेनिया को चेतावनी दी

 

अजरबैजान ने बुधवार को अर्मेनिया पर आरोप  लगाया कि उन्होंने हमारी गैस और तेल पाइपलाइनों पर हमला करने की कोशिश की है। ये युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

 

8: भारी बारिश के बीच IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

 

IMD ने गुरुवार को आने वाले 48 घंटों के लिए महाराष्ट्र में तेज हवा, वर्षा की चेतावनी जारी की है। आईएमडी का कहना है कि अगले 12 घंटों के दौरान सिस्टम केंद्र के आसपास के इलाकों और मध्य महाराष्ट्र में  20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की गति बढ़कर अब 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती  है।

 

 9: दिल्ली में शुरू हुआ एक अलग अभियान

 

 दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को रोकने  के लिए मुख्यमंत्री ने 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' नाम के अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत ये अपील की गई है  कि रेड लाइट होने पर गाड़ी का इंजन बंद कर दें।

 

10: भारत में आए 67 हज़ार से ज्यादा मामले

 

देश में कोरोना संक्रमण की संख्या 73 लाख को पार चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 67,708 केस और दर्ज हुए। इसके अलावा 24 घंटों में 81,541 मरीज़ ठीक भी हुए।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT