Story Content
एक ऐसा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर साड़ी ककी सेल का वीडियो छाया हुआ है। साड़ी की सेल के दौरान महिला के बीच लड़ाई का वीडियो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देख आप खुद हैरान रह जाएंगे।
इंटरनेट पर जो वीडियो दिखाया जा रहा है वो बेंगलुरु के मल्लेश्वरम का बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि मामला मैसूर सिल्क साड़ी से जुड़ा हुआ है। जहां पर एक साड़ी के चक्कर में दो महिलाएं आपस में बुरी तरह से लड़ती हुई दिखाई दी है। साथ ही हाथापाई पर भी उतर आई है। रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिलाएं एक-दूसरे को मारते और बाल खींचती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रही है। दूसरी महिलाओं ने तो उन्हें छुड़ाने की भी कोशिश नहीं की है।
सुरक्षाकर्मियों ने किया महिलाओं को अलग
वीडियो में आग देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी महिलाओं को एक-दूसरे से अलग करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस झगड़े को नजरअंदाज करते हुए महिलाएं अपनी खरीदारी पर ध्यान दे रही है। इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। ये वीडियो केवल 29 सेकंड का है। जिसे 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग तो ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि महिलाओं के लिए उनका साड़ी के प्रति प्यार कितना ज्यादा है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.