Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कांग्रेस के बाद अब इस पार्टी के साथ दोबारा राजनीति में कदम रखेंगी उर्मिला मातोंडकर, ऐसा रहा करियर

एक बार फिर से उर्मिला मातोंडकर राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रही है। जानिए किस पार्टी संग लड़ेंगी चुनाव।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 29 November 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर फिर से एक बार अपनी राजनीति पारी शुरु करने की तैयारी में है। अब एक्ट्रेस शिवसेना के साथ कदम मिलती हुई वो चलने वाली है। सोमवार के दिन वो शिवसेना में शामिल हो जाएंगी। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि शिवसेना में उनके शामिल होने के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे।

 शिवसेना की जो नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार एक्ट्रेस को विधान परिषद का सदस्य बनाने की तैयारी में हैं। पिछले दिनों उनका नाम राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी के पास भेजा गया था। आपको बात दें कि महाराष्ट्र महा विकास अघाड़ी की सरकार ने राज्यपाल के पास 12 नामों की लिस्ट जारी की थी जिसमें एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है।  महाराष्ट्र के अंदर एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की महा विकास अघाड़ी गठबंधन वाली सरकार है। तीनों पार्टियों की ओर से चार-चार नेताओं का नाम राज्यपाल को पास भेजा गया था।

2019 में लोकसभा चुनाव के लिए पहले खड़ी हुई उर्मिला

पहले भी राजनीति के मंच पर नजर आ चुकी है उर्मिला मातोंडकर। एक्ट्रेस ने 2019 में कांग्रेस का हाथ थमा था। वो कांग्रेस की टिकट पर मुंबई उत्तर से चुनाव भी लड़ा लेकिन उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी से हार मिली। हारने के बाद उर्मिला मातोंडर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब वो दोबारा राजनीति में हाथ आजमाती हुई नजर आ रही है।

ऐसा रहा है उर्मिला का फिल्मी करियर

- उर्मिला का जन्म 4 फरवरी 1974 में हुआ था।

- उर्मिला मातोंडकर  ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1980 में आईए एक मराठी फिल्म जाकोल से की थी। उसमें उन्होंने एक बच्चे की भूमिका निभाई थी। 

- 1981 में फिल्म कलयुग में किया काम लेकिन 1995 में फिल्म रंगीला से मिली असली पहचान।

- एक्ट्रेस को फिल्मफेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय सम्मान राजीव गांधी पुरस्कार के साथ कई अवॉर्ड मिले हैं।

- फिल्म रंगील के लिए उर्मिला को 7 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स मिल थे।

- एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलायलम फिल्मों में एक्टिंग करती हुई नजर आ चुकी है। 

- 2016 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन मोहसिन अख्त से शादी की थी।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.