Bypoll Results 2020 Updates: उपचुनाव में बीजेपी का बोलबाला, योगी बोले- मोदी है तो मुमकिन है!

देश के अलग-अलग 11 राज्यों में 54 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। जिनमें मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा यानि 28 सीटों पर मतदान हुआ है।

  • 2071
  • 0

देश में कुछ दिन पहले चुनावी महापर्व था देश के कई राज्यों में मतदान हुआ था। मतदान के बाद आज नतीजे का दिन है। आज बिहार में हुए चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात में हुए उपचुनाव के नतीजे भी आने वाले हैं। 

उत्तर प्रदेश में हुए सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे ही ये साफ़ करेंगें कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी का जादू अभी भी क़ायम है या नहीं। यानि कि बीजेपी की यूपी में अब क्या स्थिति है।  इसी तरह मध्यप्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान सरकार की किस्मत दांव पर लगी हुई है। क्योंकि मध्यप्रदेश की सबसे ज्यादा सीटों यानि 28 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। ऐसे में अगर इन सीटों को शिवराज सरकार अपने पाले में नहीं ला पाती है तो मध्यप्रदेश में भाजपा की स्थिति डगमगा जाएगी। सदन की संख्या 229 होती है जिसमे बहुमत साबित करने का आंकड़ा 115 होता है। अब शिवराज सरकार को इस आंकड़े को पाने के लिये मात्र आठ सीटों की आवश्यकता है वहीं कांग्रेस के लिए सभी 28 सीटें जीतना जरूरी हो गया है। यूपी, मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आने वाले हैं। 


Bypoll Results 2020 LIVE Updates:- 


5:38 PM- उत्तर प्रदेश उपचुनाव: नवीनतम रुझानों के अनुसार, बुलंदशहर में बीजेपी की उषा सिरोही, टूंडला में प्रेम पाल धनगर, बांगरमऊ में श्रीकांत कटियार, देवरिया में सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, घाटमपुर में उपेंद्र नाथ पासवान और नौगवां सादात में संगीता चौहान प्रमुख हैं। मल्हनी में सपा के लकी यादव निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह से 5,705 मतों से आगे थे। यह सीट पहले सपा के लकी यादव के पिता पारसनाथ यादव के पास थी। भाजपा की उम्मीदवार संगीता चौहान, सपा के जावेद अब्बास से 5,310 मतों से आगे थीं।


5:10 PM- गुजरात उपचुनाव: चुनाव आयोग ने कहा कि भाजपा के प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने मंगलवार को गुजरात के कच्छ जिले की अब्दसा विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी  शांतिलाल सेंघानी को 36,778 वोटों से हराया। बाकी सात सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।  भाजपा सभी सात सीटों पर आगे चल रही है। जडेजा ने 71,848 वोट हासिल किए, वहीं सेंघानी  के खाते में 35,070 वोट मिले इन सबके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ पडियार ने 26,463 वोट हासिल किए।


4:30 PM- टुंडला उपचुनाव परिणाम: बीजेपी के प्रेमपाल धनगर ने सपा के महाराज सिंह धनगर को 17,216 से हराया, तीसरे स्थान पर बसपा के संजीव रहे बीजेपा को 72,084, सपा को 54,868, बसपा को 40,635।


4:15 PM- उत्तर प्रदेश उपचुनाव: देवरिया सदर से बीजेपी के प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी की हुई जीत। करीब 20 हजार से ज्यादा वोटो से जीत की दर्ज।



2:20 PM- गुजरात उपचुनाव: 29 वें राउंड के आखिर में भाजपा ने मोरबी में 2000 वोटों  का आंकड़ा पार कर लिया। भाजपा के बृजेश मेरजा को  54125 मत मिले, जबकि कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल के खेमे में 52118 मत हैं। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने मिलकर 8188 वोट हासिल किए हैं जबकि NOTA टैली 2358 है।


1:44 PM- मध्यप्रदेश उपचुनाव:  बीजेपी फिर से 21 सीटों पर आगे, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे, बसपा1 सीट पर बनी हुई आगे। 


1:37 PM- कमलनाथ ने मानी हार कहा मुझे जनता का फैसला स्वीकार, धन्यवाद। 


1:30 PM - यूपी उपचुनाव:  7 में से छह सीटों पर भाजपा चल रही आगे। नौगावां सादात सीट पर भाजपा की संगीता चौहान सपा के जावेद अब्बास से 90 मतों से निकली आगे।


1:20 PM- गुजरात उपचुनाव: भाजपा सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज करने के करीब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा है यह आगामी चुनावों के लिए ट्रेलर है।


1:15 PM- मणिपुर उपचुनाव : चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने मणिपुर में पाँच में से दो सीटों पर हासिल की जीत, बची 3 सीटों में से दो सीटों पर भी भाजपा आगे और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे।


1:05 PM: एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा ऐसा लग रहा है मध्य प्रदेश के लोगों ने एक बार फिर राज्य की जिम्मेदारी भाजपा को देने का किया फैसला।


12:30 PM- मध्यप्रदेश में बीजेपी की सीटें बढ़ीं अब 19 सीटों पर बीजेपी आगे, बसपा 1 सीट पर आगे और कांग्रेस 8 सीटों पर चल रही है आगे 


12:15 PM- उत्तरप्रदेश उपचुनाव: बुलंदशहर में 7 वें दौर की मतगणना के बाद, भाजपा की उषा सिरोही 6,000 मतों से आगे वहीं दूसरे स्थान पर हैं बसपा के मोहम्मद यूनुस  आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार हाजी यामीन अभी तक केवल 3,400 वोट ही हासिल कर सके हैं।


11:55 AM- मध्यप्रदेश उपचुनाव: 17 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे उसके अलावा 9 पर कांग्रेस और 1 पर बहुजन समाज पार्टी आगे।


11:50 AM- उत्तरप्रदेश उपचुनाव: पांच सीटों पर बीजेपी आगे, इसके अलावा समाजवादी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार एक-एक  सीट पर आगे।


11:47 AM-  गुजरात उपचुनाव: गुजरात में आठों सीटों पर भाजपा चल रही है आगे।


11: 26 AM- गुजरात उपचुनाव: गणना का 11वां राउंड चालू, सुरेंद्रनगर की लिंबडी सीट पर भाजपा के किरिटसिंह राणा लगभग 14000 वोटों से कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी चेतन कछार से आगे चल रहे हैं। 


11:00 AM- मध्यप्रदेश उपचुनाव:  मंधाता विधानसभा की गणना के तीन राउंड के बाद बीजेपी के नारायण पटेल 4923 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को मिले 3891 वोट, कांग्रेस को मिले 2408 वोट और अन्य को मिले 1483 वोट।  


10:30 AM- यूपी के बांगरमऊ में चौथे राउंड की मतगणना चालू , बीजेपी के श्रीकांत कटियार को मिले 7786 मत, सपा के सुरेश पाल को 4643, बसपा के महेश पाल को 2094 और कांग्रेस की आरती बाजपेई को मिले 3139 वोट,  बीजेपी प्रत्याशी 3143 वोटों से चल रहे हैं आगे


10:25 AM- यूपी के देवरिया में 5वें राउंड की गिनती चालू : बीजेपी प्रत्याशी सत्यप्रकाश त्रिपाठी निकले आगे।


10:20 AM- यूपी उपचुनाव में टूंडला में 6वें राउंड की गिनती चालू जिसमे बीजेपी प्रत्याशी हैं 2890 वोटों से आगे, वहीं दूसरे स्थान पर सपा तो तीसरे पर बीएसपी।


10:15 AM- युपी के बांगरमऊ में बीजेपी प्रत्याशी 4000 हजार से ज्यादा वोटों से श्रीकांत कटियार चल रहे , दूसरे नंबर पर चल रहे सपा प्रत्याशी, मल्हनी अपडेट - निर्दल धनंजय सिंह को मिले 4485, सपा के लकी यादवको मिले  3495।


10:10 AM- यूपी के उन्नाव बांगरमऊ में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी, बीजेपी को मिले 2033 वोट, सपा को मिले 997, बसपा को 517, कांग्रेस को मिले 762 वोट। 

10:05 AM- उत्तर प्रदेश के टूंडला में बीजेपी प्रत्याशी आगे, प्रेम प्रकाश धनगर 963 मतों से आगे, वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी तो बसपा तीसरे स्थान पर। 

10:00 AM- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पहले चरण में निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह 1000 से ज्यादा वोटों से आगे, वहीं दूसरे नंबर पर सपा।


9:54 AM- गुजरात उपचुनाव में  काउंटिंग  के तीन राउंड हुए पूरे।


9:51 AM- यूपी उपचुनाव में घाटमपुर सीट पर बसपा उम्मीदवार आगे।


9:46 AM- गुजरात की 8 विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर बीजेपी चल रही है आगे।


9:40 AM- मध्य प्रदेश की 28 सीटों में से 18 सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त, 8 सीटों पर कांग्रेस आगे, वहीं बसपा 2 सीटों पर आगे चल रही है।


9:25 AM- यूपी की सात सीटों में दो सीटों पर भाजपा आगे और एक सीट पर सपा आगे चल रही है। बांगरमऊ और टूंडला सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं देवरिया में सपा को बढ़त मिली है।


9:20 AM- गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तीन सीटों पर बीजेपी आगे।


9:15 AM- मध्यप्रदेश में वोटों की गिनती जारी अभी बीजेपी 9 सीटों पर चल रही है आगे, 1 सीट पर कांग्रेस आगे।  


8:45 AM- मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हुए थे। बता दें कि 355 उम्मीदवार है जिनकी क़िस्मत का फैसला आज होने वाला है। इनमे क़रीब 22 महिला प्रत्याशी और 12 मंत्री भी हैं। बता दें कि उपचुनावों के होने का कारण कांग्रेस के 25 विधायकों द्वारा इस्तीफा देना, 3 विधायकों की मृत्यु से ख़ाली हुई सीटें हैं। 


8:30 AM- यूपी की सात सीटों पर 3 नवंबर को 88 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए  53 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट दिया। बुलंदशहर में 18 उम्मीदवार, घाटमपुर में छह उम्मीदवार हैं। नौगांव सादात में 14, मल्हनी में 16 उम्मीदवार, टूंडला और बांगरमऊ में एक-एक उम्मीदवार और देवरिया में 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT