Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Valentine day : नोएडा में प्रेमी ने बेवफाई में किया प्रेमिका का क़त्ल, फिर खुद को भी किया ‘खत्म’

15 सालों से रिलेशनशिप में, वह किसी और से शादी करने जा रही….

Advertisement
Image Credit: INDIA TODAY
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | खबरें - 14 February 2026

आज नोएडा से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है| बताया जा रहा है कि एक प्रेमी ने अपनी  प्रेमिका को गोली मार के खुद की भी जान ले ली|  मृतक की पहचान सुमित और रेखा के तौर पर हुई है| प्राथमिक जानकारी से पता  है कि नोएडा के सेक्टर 39 में सुमित नाम के एक लड़के ने अपनी टाटा अल्टोज़ कार में अपनी प्रेमिका रेखा की गोली मर कर हत्या कर दी फिर खुद को गोली मार ली| 


दिल्ली-NCR में आज प्यार के दिन की शुरुआत एक प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हत्या से हुई, जिनकी लाशें नोएडा में एक खड़ी कार के अंदर मिलीं। सुमित और रेखा जिनकी उम्र 20 साल के आस-पास थी उनकी लाश नोएडा सेक्टर 39 के पास एक टाटा अल्ट्रोज कार में मिलीं। हालांकि पुलिस को अभी तक यह नहीं पता चल पाई है कि मौत से पहले उन दोनों के बीच क्या हुआ था, लेकिन शुरुआती जांच से पता चला है कि यह मामला लव अफेयर से जुड़ा हो सकता है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कहा कि सुमित के हाथ में एक पिस्टल मिली, जो कार की ड्राइवर सीट पर मरा हुआ था। कार अंदर से लॉक थी। सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि सुमित ने पहले रेखा को गोली मारी और फिर खुद पर तान ली। कार में कारतूस भी मिले हैं।


वहीं मृतक लड़की की पहचान रेखा के तौर पर हुई है, जो नोएडा सेक्टर 58 की रहने वाली थी, जबकि लड़के की पहचान सुमित के रूप में हुई है,  जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहता था। दोनों शुक्रवार से अपने घरों से लापता थे। पुलिस ने कहा कि उनके परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सुमित के छोड़े गए एक नोट में कहा गया है कि वह और रेखा पिछले 15 सालों से रिलेशनशिप में थे। उसने दावा किया कि रेखा ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन, उसे हाल ही में पता चला कि वह किसी और से शादी करने जा रही है।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.