Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कानपुर में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, 1000 अज्ञात लोगों पर की हुई FIR दर्ज

शुक्रवार को कानपुर के बीकनगंज में नमाज के बाद बाजार बंद होने की बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ. इस हिंसा को लेकर अब तक तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. देखिए वीडियो.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 04 June 2022

शुक्रवार को कानपुर के बीकनगंज में पर नमाज के बाद बाजार बंद होने की बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ. इस हिंसा को लेकर अब तक तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. एफआईआर में 40 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जबकि 1000 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने नई सड़क पर अघोषित कर्फ्यू लगाते हुए 35 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

अब तक एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर 40 लोगों को नामजद किया जा चुका है. पुलिस-पीएसी, आरएएफ व आरआरएफ ने देर रात तक बड़ी संख्या में मार्च निकाले. अब तक 40 बदमाशों की पहचान की जा चुकी है. इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया जाएगा. उधर, परौंख से लौटते समय मुख्यमंत्री ने हवाईअड्डे पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये.


सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक अधिकारियों से कहा कि बदमाशों पर गैंगस्टर लगाकर उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाए. जरूरत पड़ने पर संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाए जाएं. जो भी हो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें, ताकि कोई दोबारा हंगामा करने की हिम्मत न करे.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement