Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

हरियाणा में किसे मिली सीएम की कुर्सी ? मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

हरियाणा की सरकार बदलने के साथ ही अब नई सरकार का आवागमन हो गया है। बता दें कि, नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ ली है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 12 March 2024

हरियाणा की सरकार बदलने के साथ ही अब नई सरकार का आवागमन हो गया है। बता दें कि, नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ ली है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, आज सुबह ही मनोहर लाल खट्टर ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम पद के अलावा कंवरपाल गुज्जर और मूलचंद शर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। इससे पहले कंवरपाल शिक्षा मंत्री थे। वही, मूलचंद शर्मा पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। 


नायाब सिंह सैनी ने जताया आभार

बता दें कि, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सैनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहां है कि, 'सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं का आभार।'

ओबीसी समुदाय पर पकड़ मजबूत 

नायब सिंह सैनी पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते हैं, वह कुरुक्षेत्र से सांसद है और पिछले साल अक्टूबर में ओमप्रकाश धनखड़ को हटाकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस तरह का बदलाव ओबीसी समुदाय पर अपनी पकड़ को मजबूत करने के भाजपा के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा था। यह भी माना जाता है कि, इस समुदाय का वोट कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल के बीच बंट जाता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.