Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Bharat Taxi क्यों है खास? आम लोगों के लिए क्यों बड़ी खबर?

आम लोगों के लिए क्यों बड़ी खबर?

Advertisement
Instafeed.org

By Priyanka Giri | Faridabad, Haryana | खबरें - 05 February 2026

ओला, उबर जैसी कैब सर्विस के बीच आज से एक और नई सर्विस की शुरुआत हो रही है, नाम है- भारत टैक्‍सी. मंत्री अमित शाह इसका शुभारंभ करने वाले हैं. भारत टैक्‍सी, दिल्‍ली समेत देश के कई बड़े शहरों में ओला, उबर जैसी कैब सर्विस को चुनौती देगी. चलिए आपको बताते हैं ये बाकि सबसे ख़ास क्यों होगी भारत टैक्सी को ड्राइव करने वालों को ड्राइवर नहीं बल्कि सारथी कहा जाएगा. सारथी ही इस सर्विस के मालिक होंगे, इस सर्विस का इस्‍तेमाल करते हुए आप जो भी किराया देंगे, सीधे ड्राइवर के खाते में ही जाएगा। Ola-Uber से 20-30% सस्ता होगा. साथ ही कोई सर्ज प्राइसिंग नहीं! यानी बारिश हो या त्योहार, किराया नहीं बढ़ेगा. फिक्स्ड और फेयर रेटिंग. भारत टैक्सी में आपको कैब और ऑटो के अलावा बाइक सर्विस भी मिलेगी. भारत टैक्सी में खासकर महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. सभी कैब चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन होगा. इस ऐप में लाइव लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी SOS बटन जैसे फीचर्स भी हैं. ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी होने पर हेल्पलाइन की सुविधा मिल सके

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.