Story Content
मुंबई से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां पर 50 वर्षीय महिला लोकल ट्रेन की पटरी पर गिर गई। यह दर्दनाक हादसा नवी मुंबई के बेलापुर स्टेशन पर हुआ है, जहां महिला के ऊपर से ट्रेन गुजरने से दोनों पैर गंवाने पड़े। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला इस हादसे का शिकार तब हुई जब भीड़ में ट्रेन में चढ़ रही थी। ट्रेन धीरे-धीरे पहले से ही चल रही थी चलती ट्रेन से महिला नीचे गिरी इस दौरान महिला के ऊपर से ट्रेन का एक डिब्बा गुजर गया।
बच गई महिला की जान
पुलिसकर्मी और सह-यात्रियों ने जब इस हादसे को होता देखा तब बचाव के लिए पटरी पर कूदे। इस दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई और शोर-शराबा होने लगा। महिला खून से लतपथ थी जैसे-तैसे उनकी जान बचाई गई। पुलिसकर्मी महिला को इस हालत में देख रेलवे की पटरी पर मदद करने कूद पड़ी।
महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि, बेलापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी पनवेल-ठाणे ट्रेन को महिला यात्री की जान बचाने के लिए पीछे की ओर मोड़ा गया। जैसे-तैसे महिला की जान बचाई गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे अधिकारी का कहना है कि, महिला के ऊपर से ट्रेन गुजरने की वजह से उनके दोनों पैर कट चुके हैं।
रेलवे ने दी थी सलाह
मुंबई में हो रही तेज बारिश की वजह से रेलवे की तरफ से ट्रेन का सफर न करने की सलाह भी दी गई थी। एक रेलवे अधिकारी ने बताया, मुंबई में भारी बारिश के कारण उपनगरीय खंड पर उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। लोगों से यह भी कहा गया था कि अगर जरूरी ना हो तो रेलवे सेवाओं के इस्तेमाल से बचें। कई ट्रेनें देरी से चलाई जा रही है, तो कई ट्रेनों को रद्द किया गया। मुंबई में होने वाले भारी वर्षा का पानी पटरियों के ऊपर तक आने लगा। पानी को बाहर निकालने के लिए उच्च क्षमता वाले पंप का इस्तेमाल किया जा रहा है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.