स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड से पांच लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और केरल में एक-एक शख्स की मौत हुई है.
एक दिन पहले यानी मंगलवार को अमृतपाल की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उसका हुलिया बदला हुआ है. उसने दाढ़ी कटवा ली है, पारंपरिक सिख बाणा उतार दिया है और पगड़ी में हैं.
आम आदमी पार्टी ने पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'इस Poster में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी?
विजेंद्र गुप्ता ने आज सुबह बजट की जानकारियां लीक करने का आरोप लगाते हुए ब्रीच ऑफ प्रिविलेज का नोटिस दिया था. स्पीकर ने उस पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई.
सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा, "देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बज़ट रोका गया. आप हम दिल्लीवालों से क्यों नाराज हैं?
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक संदेश जारी किया है. भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था चुस्त है. पंजाब की शांति से हम खिलवाड़ नहीं करने देंगे. इसमें किसी तरह का समझौता नहीं होगा.
टीएमसी सांसदों ने अडानी समूह के मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग को लेकर विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया.
सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा, "देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया. आप हम दिल्लीवालों से क्यों नाराज हैं? प्लीज दिल्ली बजट मत रोकिए.
दिल्ली शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 9 मार्च को सिसोदिया को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था. 10 मार्च को सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था. जहां ईडी ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी थी.
मौसम विभाग के के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई क्षेत्र में बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओले गिर रहे हैं. इसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना है.