कांग्रेस के डॉ अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 14 पार्टियां 42 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र खतरे में है. हम मौजूदा जांच को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.
सूरत की जिला अदालत ने 2019 की चुनावी रैली में मोदी सरनेम को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने पर राहुल गांधी को दो साल के कैद की सजा सुनाई है. हालांकि राहुल गांधी को अदालत ने 30 दिन की जमानत भी दे दी.
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है. अपने राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने पूरे OBC समाज का अपमान किया.
आज शाम 4 बजे के करीब प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के शवदाह गृह में किया जाएगा. प्रदीप सरकार फिल्मकार होने के साथ-साथ ऐड फ़िल्ममेकर भी थे जिसके लिए उन्होंने कई बड़े पुरस्कार भी हासिल किये थे.
वारिस पंजाब दे के चीफ को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं अमृतपाल सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें वो छाते से अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहा है.
तमिलनाडु विधानसभा ने एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया. राज्यपाल आरएन रवि ने इसे पुनर्विचार के लिए सरकार को लौटा दिया था.
झारखंड की राजधानी रांची में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई रोजगार के लिए नई डोमिसाइल नीति का विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया है.
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का स्टैंडर्ड रैंक मिला है. माही जोधपुर आर्मी कैंप पहुंचे.
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दुर्लभ मामला दर्ज किया गया है. हिंदू भगवान बजरंग बली हनुमान का अपमान करने के आरोप में सिंध पुलिस ने एक मुस्लिम पत्रकार को गिरफ्तार किया है.
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर थाना नॉलेज पार्क के अंतर्गत दिल्ली की तरफ जा रही एक गाड़ी और रोडवेज में टक्कर हो गई. 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है.