उत्तर प्रदेश के एटा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका ने पहले प्रेमी को अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला दिया.
रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की सजा पर कहा कि राहुल गांधी को 2019 में दिए गए उनके भाषण पर कोर्ट ने सजा सुनाई है. उन्हें सोच समझ कर बोलना चाहिए.
कांग्रेस नेता ने कहा, ''मुझे सच्चाई के अलावा किसी चीज में दिलचस्पी नहीं है. मैं केवल सच बोलता हूं, यह मेरा काम है और मैं इसे करता रहूंगा चाहे मैं अयोग्य हो जाऊं या गिरफ्तार हो जाऊं.
प्रवर्तन निदेशालय ने तिहाड़ जेल में नौ मार्च की शाम को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था जहां वह सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के संबंध में पहले से बंद हैं.
सीबीआई का कहना है कि उम्मीदवारों ने सीधे या अपने निकट संबंधियों/परिवार के सदस्यों के माध्यम से नौकरी के बदले लालू प्रसाद यादव (तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री) के परिवार के सदस्यों को प्रचलित बाजार दरों के 1/4 से 1/5 तक अत्यधिक रियायती दरों पर जमीन बेची.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि "तानाशाह तब डरता है जब लोग उससे डरना बंद कर देते हैं. देश में निरंकुशता और आपातकाल की स्थिति है. आज कोई भी सरकार के खिलाफ और देश के हित में नहीं बोल सकता.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते हैं, जहां गरीबों की आवाज का महत्व होगा और ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होगा.
'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के बारे एक और बड़ी खबर सामने आई है. अमृतपाल ने यूनाइटेड किंगडम (UK) यानी ब्रिटेन की नागरिकता लेने के लिए आवेदन किया हुआ है.
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि "प्रधानमंत्री जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा. आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है?"
दिल्ली पुलिस ने अडानी समूह के मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया. सांसदों को एक बस में भर में ले जाया गया है.