केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर विदेशी साजिश की जा रही है.
बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया है. न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी जानकारी दी. चेतन शर्मा ने BCCI सचिव जय शाह को अपना इस्तीफा भेजा, जिसे शाह ने स्वीकार कर लिया है.
बीबीसी इंडिया के कार्यालयों में आई-टी सर्वे के सवाल पर ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जवाब देते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है. यह सुनिश्चित करना बीबीसी इंडिया का काम है कि वे नियमों का पालन करें.
हरियाणा के भिवानी जिले में एक बोलेरो में दो लोगों के जले हुए शव मिले हैं. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और वहां छानबीन में जुट गई.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्राइम की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. अब ताजा जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली के यमुना विहार इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बाप-बेटे को गोली मार दी है.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव 82 का सोमवार को निधन हो गया. तबीयत नाजुक होने पर उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था.
दुनिया के इकलौते शाकाहारी मगरमच्छ की मौत हो गई है. यह मगरमच्छ दक्षिण भारत के एक मंदिर में रहता था. इसका नाम बाबिया था.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. भारतीय जनता पार्टी की नेत्री कौसर जहां गुरुवार को यानी की आज दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष चुनी गईं. कौर जहां इस पद पर निर्वाचित होने वाली दूसरी वाली महिला हैं.
जम्मू में भाजपा कार्यालय के बाहर कश्मीरी पंडितों ने विरोध प्रदर्शन किया. कश्मीरी पंडितों ने यह प्रदर्शन अपने वेतन को लेकर किया है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में आदि महोत्सव देश की आदि विरासत की भव्य प्रस्तुति कर रहा है. आज भारत पूरी दुनिया के बड़े-बड़े मंचों पर जाता है तो आदिवासी परंपरा को अपने गौरव के रूप में प्रस्तुत कर रहा है.