Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रक्षा बंधन के दिन भाइयों को जरूर लगाएं चंदन का तिलक

ज्योतिष के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाना शुभ माना जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार भी 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | लाइफ स्टाइल - 10 August 2024

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन का त्योहार सावन महीने के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त दिन सोमवार को प्रात: 03:04 से शुरू हो रही है। इस तिथि की समाप्ति 19 अगस्त को ही रात 11:55 पर हो रही है। सावन पूर्णिमा (Sawan Purnima) पर रक्षाबंधन मनाया जाता है।


रक्षाबंधन का त्योहार

ज्योतिष के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाना शुभ माना जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार भी 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। जबकि भाई बहन की रक्षा का वचन देता है. रक्षाबंधन के दिन भाई को चंदन का तिलक लगाना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन भाई को चंदन का तिलक जरूर लगाएं।

 किसी भी शुभ कार्य में माथे पर तिलक लगाना बेहद शुभ माना जाता है. तिलक को विजय का प्रतीक भी माना जाता है। इस वजह से रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की माथे पर तिलक जरूर लगाती हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर माथे पर तिलक लगाते वक्त चंदन का इस्तेमाल जरूर करें। चंदन का तिलक लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि चंदन का तिलक लगाने से सभी पापों का नाश होता है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंदन का तिलक लगाने से ग्रह दोष दूर होते हैं। इसके अलावा चंदन का तिलक लगाने से एकाग्र शक्ति में वृद्धि होती है।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.