Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

श्राद्ध में इन चीजों का दान करने से मिलेगा काफी लाभ, पितरों का प्राप्त होगा आशीवार्द

29 सितंबर से श्राद्ध शुरू होने वाले हैं। इस दिन लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं, जिससे उनका आशीर्वाद उन पर बना रहता है। हिंदू धर्म की माने तो पितृपक्ष के वक्त श्राद्ध करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है।

Advertisement
Image Credit: श्राद्ध से जुड़ी तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | लाइफ स्टाइल - 28 September 2023

29 सितंबर से श्राद्ध शुरू होने वाले हैं। इस दिन लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं, जिससे उनका आशीर्वाद उन पर बना रहता है। हिंदू धर्म की माने तो पितृपक्ष के वक्त श्राद्ध करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है। साथ ही पूर्वजों के प्रसन्न होने से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। भाद्रपद के वक्त दान करने से काफी लाभ प्राप्त होता है। 


इसके अलावा जिन व्यक्तियों की कुंडली में पितृदोष है तो वह भाद्रपद में कुछ वस्तुओं का दान करते है तो उन्हें हर प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।  आइए जानते हैं कि भाद्रपद में किन किन वस्तुओं को दान करना माना जाता है शुभ।


- इस दिन गौ दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इससे सुख और समृद्धि की प्राप्ति आपको होती है। गौ दान करने से पितृ को श्रीहरी के चरणों में स्थान मिलता है, सही वजह है कि इससे पितृ प्रसन्न रहते हैं।


- गाय का घी दान करना भी हर लिहाज में काफी शुभ माना जाता है। इससे आपके घर मे सुख और समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं जिनकी कुंडली में पितृदोष है तो उन्हें गाय का घी दान करने से लाभ मिलता है। 


- इस दौरान आपको गुड़ का भी दान करना चाहिए। इससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख बना रहता है। साथ ही आपके पूर्वज प्रसन्न भी रहते हैं। 


- पितृपक्ष के दौरान चावल, तिल और गेहूं का दान जरूर करें। इससे पितृदोष दूर करने में मदद तो मिलती ही है साथ ही पूर्वजों का भी आशीर्वाद बना रहता है।


- भाद्रपद के दौरान पितृपक्ष में स्वर्ण दान जरूर करना चाहिए।  अपनी इच्छा अनुसार जितना बन सके उतना स्वर्ण दान करना चाहिए।  इससे परिवार के सदस्यों की समस्या दूर तो होती ही है साथ ही परिजनों में खुशियां बनी रहती है।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.