Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

करवा चौथ की पूजा की थाली में जरूर रखें ये तमाम चीजें, वरना उठाना पड़ सकता है नुकसान

1 नवंंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति के लिए लंबी उम्र को लेकर व्रत रखती है। सौलह श्रृंगार करती है। इसके अलावा भी वो इस खास दिन पर काफी कुछ करती हैं।

Advertisement
Image Credit: करवा चौथ से जुड़ी तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | लाइफ स्टाइल - 28 October 2023

1 नवंंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति के लिए लंबी उम्र को लेकर व्रत रखती है। सौलह श्रृंगार करती है। इसके अलावा भी वो इस खास दिन पर काफी कुछ करती हैं। इस खास दिन पर करवा चौथ की थाली का खास महत्व होता है। ऐसे में जानिए करवा चौथ की पूजा की थाली में किन-किन चीजों का होना काफी जरूरी है। ऐसा न करने पर आपकी पूजा अधूरी रह सकती है।

करवा चौथ की पूजन सामग्री में मिट्टी या तांबे का करवा, ढक्कन, सींक, फूल माला, करवा चौथ की थाली, छलनी, व्रत कथा पुस्तक, पान, कलश, चंदन, हल्दी, चावल, मिठाई, कच्चा दूध, दही, देसी घी, शहद, शक्कर का बूरा, रोली, कुमकुम,मौली, अक्षत, आटे की लोई , थोड़े से चावल, बिछिया या पायल, 8 पूरियों को अठावरी।

सरगी के लिए ये चीजें भी हैं जरूरी

इसके अलावा यदि आप करवा चौथ की सरगी से जुड़ी बात करें तो इसकी लिस्ट में फल, मेवे, नारियल,पका भोजन, मिठाई,हलवा या सेवई के साथ ही सोलह श्रृंगार का सामान रखा जाता है। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि करवा चौथ में मिट्टी या फिर पीतल का करवा इस्तेमाल में लिया जाता है। इसे भगवान गणेश का ही प्रतीक माना जाता है। साथ ही टोटी को सुंड मनाया गया है। इसी के अंदर जल भरकर चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाता है। जोकि काफी शुभ माना जाता है। इसी टोंटी में कांस की सींक को लगाया जाता है, जो शक्ति का प्रतीक है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.