Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इन फलों को बिल्कुल भी अपने डाइट से नहीं करें आउट, वरना शरीर को होगा भारी नुकसान

शरीर का हमेशा स्वस्थ रहना आपके लिए बेहद ही जरूरी है और वो तभी संभव है जब आप हेल्दी फूड्स का सेवन करें जैसे कि फलों का। जानिए इससे आपको कैसे अनेकों फायदे होने वाले हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | लाइफ स्टाइल - 28 December 2020

फल हमारे शरीर को पोषण पहुंचाने का काम करते हैं लेकिन हर फल अपने हिसाब से पोषण देता है। कुछ फल ऐसे होते हैं जो बहुत फायदे पहुंचते हैं और शरीर को बीमारियों से भी बचाते हैं। आइए ऐसे में हम आपको बताते हैं ऐसे कुछ फलों के बारे में यहां जोकि सबसे ज्यादा हेल्दी माने जाते हैं। 

अनानास- पोषण का सुपरस्टार अनानास को कहा जाता है। एक कप अनानास क्या आपको पता है कि 131 फीसदी विटामिन सी और 76 फीसदी मैगनीज देता है। टेस्ट-ट्यूब के साथ-साथ जानवरों पर हुई स्टडी से ये पता चलता है कि अनानास में पाए जाने वाला ब्रोमेलैन कैंसर और ट्यूमन को रोकने में सफल होता है।

एवोकाडो - एवोकाडो में कार्ब्स काफी कम और हेल्दी फैट ज्यादा पाया जाता है। ये दिल को सेहतमंद रखकता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। पोटेशियम की सही मात्रा हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददकरती है।

सेब- सेब एक लोकप्रिय और पोषण से भरपूर फलों में से एक माना जाता है। इसमें विटामिन सी, के और बी के मात्रा होने के साथ-साथ फाइबर भी होता है। इसमें जो एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है वो दिल को सेहतमंद रखने में मदद  करता है। ये कैंसर और अल्जाइमर जैसे खतर को कम करता है। इसमें पाए जाने वाला पेक्टिन आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

केला - केले में विटामिन, पोटेशियम और मिनरल्स की मात्रा पाई जाती है। हल्का कच्चा जो केला होता है उसमें पाए जाने वाला कार्ब ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। इसे खाने से आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है। ये आपके पाचनतंत्र को मजूबत बनाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि एक्सरसाइजसे पहले आप केला खाते हैं तो आपके शरीर को बहुत एनर्जी मात्रा होती है।

तरबूज - इस फल में विटामिन ए और सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें कैरोटीनॉयड, लाइकोपेन और क्यूक्रिबिटासिन ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जोकि कैंसर जैसे बीमारी से आपको दूर रखते हैं। लाइकोपेन आपके को दिल सेहतमंद रखता है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। साथ ही इसे खाने से आपको पानी की कमी शरीर में नहीं होती है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.