Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सर्दियों में इन चीजों से डायबिटीज के मरीजों को बनानी होगी दूरी वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग कई तरह के पकवान खाना पसंद करते है। लेकिन जानिए ये पसंद डायबिटीज के मरीजोें के लिए कैसे घातक साबित हो सकती है।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | लाइफ स्टाइल - 28 January 2021

सर्दी के मौसम में हर कोई स्वादिष्ट पकवान और अपनी पसंदीदा चीजें खाना काफी ज्यादा पसंद करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सर्दी के मौसम में ब्लड शुगर को नियंत्रित रख पाना कितना मुश्किल होता है। ये मौसम डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा घातक हो सकता है। इसी चीजों को लेकर एक्सपर्ट का ये कहना है कि सर्दी में कुछ चीजों का परहेज करने से आप अपने खून में शुगर को कंट्रोल रखने का काम कर सकते हैं। लेकिन किन चीजों पर कंट्रोल करके डायबिटीज के मरीज ऐसा कर सकते हैं आइए उनके बारे में जानते हैं यहां।

मसालेदार और तला हुआ खान से करें परहेज

आपको इस मौसम में मक्के की रोटी, पराठे या फिर कचौड़ी जैसी तली हुई चीजों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। इससे हमारा डायजेशन सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। जिसके चलते शरीर इस तरह की किसी भी चीजों को पचा नहीं पाता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को इससे दूरे रहने की सलाह दी जाती है।

संतर पहुंचा सकता है नुकसान

विटामिन सी से भरपूर होता है संतर जोकि हमारी इम्यूनिटी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा नहीं होता है। सर्दियों में आप इसे बिल्कुल भी न खाएं। इसके अलावा पैकेट में बद जो जूस आते है उसका इस्तेमाल तो आप बिल्कुल भी न करें।

चर्बी वाला मांस- 

सर्दियों में आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि आप चर्बी वाला मांस बिल्कुल भी न खाएं। इसमें जो फैट होता है वो आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी परफेक्ट नहीं है। इतना ही नहीं आप रेट मीट को खाने से भी परहेज करें। वैज्ञानिक की तरफ से तो पहले भी रेड मीट को लेकर अलर्ट किया जा चुका है।

डीप फ्राई- 

कई लोगों को डीप फ्राई चीजें काफी ज्यादा पसंद आती है। लेकिन इसमें मौजूद अनसैचुरेटेड फैट आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसे में पकौड़े, चिप्स या फिर कोई भी ऐसी चीज खाने से बचे जिसे डीप फ्राई किया गया है।

एल्कोहल - 

डायबिटीज के मरीजों में हाइपोग्लिसीमिया का खतरा अधिक होता है। ऐसे में उन्हें एल्कोहल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि एल्कोहल आपको आम व्यक्ति के शरीर से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.