कोरोना महामारी से पहले भी दुनिया रह चुकी है इस कदर परेशान, इन बातों को जानकर रह जाएंगे हैरान!

1939 आने तक दुनिया में विश्व युद्ध 2 छिड़ गया और करीब 60 मिलियन लोगों की जान चली गई तब से शुरू हुआ ये विश्व युद्ध 1945 तक यानि करीब 7 तक चला।

  • 1866
  • 0

दुनिया भर में आज कोरोना वायरस का कहर बरस रहा  है। जिसके काऱण आज हम सभी बहुत ज्यादा परेशानी का समाना कर रहे हैं। कई लोग इस महामारी का शिकार हो गए तो कई लोग इस महामारी के कारण आई दिक्कतों का। जिसकी वजह से कई लोग बहुत ज्यादा फ़्रस्ट्रेट भी हैं। लोगों की नौकरियों पर फर्क पड़ा है उनके लाइफस्टाइल पर फ़र्क़ पड़ा है। जिस कारण लोगों के लिए ये कोरोना वायरस ये मुसीबत बन गया है। क्योंकि आज के इस युग हम सब सिर्फ सुविधाओं के साथ ही पले-बढे हैं। छोटी- मोटी दिक्कतें तो सभी को आती रहती है लेकिन इस तरह से आई मुसीबत को हमने कभी नहीं झेला था। शायद यही एक बड़ा कारण है कि इस वक़्त हम मानसिक रूप से भी कहीं न कहीं डिप्रेशन में जा रहे हैं क्योंकि हम सभी को लगता है कि सब कुछ एकदम से रुक गया है। हम सभी को लगता जो हमारे साथ हुआ है वो सबसे बुरा हुआ है। लेकिन हम आपको बताना चाहेंगें कि आपका ऐसा सोचना गलत है। जो जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं उसे सुनकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। क्योंकि ये आपकी सोच से भी परे है। एक समय ऐसा आया था जब हर कुछ साल में कहर बरसे थे लाखों-करोड़ों लोगों की जानें गई थीं। लेकिन फिर भी लोगों ने हार नहीं मानी उन्होंने अपनी उम्मीदें नहीं तोड़ी और हर मुश्किल को हस कर झेला है। 


1918 में आया स्पेनिश फ्लू 

ज़रा सोचिये अगर आप 1990 में पैदा हुए होते और आप मात्र 14 वर्ष के होते और विश्व युद्ध छिड़ जाता जिसमे करीब 22 मिलियन लोगों की जान चली गई थी।  उसके 4 साल बाद यानि कि 1918 में एक महामारी दुनिया में फैली जिसका नाम था स्पनिश फ्लू जिसमे करीब 50 मिलियन लोगों की जान गई थी। लेकिन आप जीवित हैं और 20 साल का हो गए हैं क्योंकि इस महामारी का कहर करीब 2 सालों तक ज्यादा रहा। इसके बाद अभी भी चीज़ें सन्तुलिन नहीं हुई 1929 यानि कि लगभग 11 साल बाद जब आप 29 के हुए तो दुनिया भर में इकोनॉमिक क्राइसिस आगए क्योंकि पिछले कई सालों से दुनिया एक के बाद एक दिक्कतों का सामना कर रही है। जिस कारण हर चीज़ पर प्रभाव पड़ा लाखों लोगों की नौकरियां चली गयीं। 


1939 में हुआ विश्व युद्ध 2

फिर आप 33 साल के होते हैं और नाज़िस सत्ता  में आगया और 1939 आने तक दुनिया में विश्व युद्ध 2 छिड़ गया और करीब 60 मिलियन लोगों की जान चली गई तब से शुरू हुआ ये विश्व युद्ध 1945 तक यानि करीब 7 तक चला। इसके करीब 8 साल ही बीत सके 1952 में कोरियन वॉर शुरू हो गई। करीब 9 साल यानि 1964 में  वियतनाम वॉर शुरू हुआ जो करीब 1975 यानि लगभग 10 साल तक चला। यानि आपके पैदा होने से बूढ़े होने तक आपने अपने जीवन में बहुत कुछ देख लिया झेल लिया अब करीब 1985 में पैदा हुआ बच्चा ये सोचे कि हमारे ग्रांड पेरेंट्स को कुछ नहीं पता है कि ज़िन्दगी कितनी कठिन है तो ये बहुत आश्चर्य की बात है क्योंकि उस बच्चे ने वो सब नहीं देखा है जो उन्होंने देखा है। 


आपके पास है हर साधन 

अगर हम आज की बात करें तो हम सभी बहुत आराम में हैं भले ही एक महामारी है लेकिन उससे लड़ने के लिए हमारे पास भरपूर साधन हैं। हम सिर्फ इस बात से परेशान हैं कि हमें घर में रहना है मास्क पहनना है। जबकि हमारे पास जीविका की या मनोरंजन की सभी सुविधाएं हैं। पानी है खाना है बिजली है यहां तक कि इंटरनेट, फ़ोन और बहुत तरह के आधुनिक साधन हैं क्योंकि आज का युग आधुनिक है दुनिया ने बहुत तरक्की की है। इसलिए हम सबको हताश होने की बजाय प्रोत्साहित होना चाहिए। सारी चीज़ों को भूलकर हमे सिर्फ इस बात पर ध्यान देना चाहिए और भगवान का शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि हम ज़िंदा हैं और खुद की रक्षा करने के लिए हमारे पास सब कुछ है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT