Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Holi 2021: होली पर ये चीज खाने से पीछे पड़ जाएंगी बुरी शक्तियां, जानिए कैसे करें पूजा और होलिका दहन

होली पर 499 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जिसका असर आपके आने वाले जीवन पर जानिए कैसे पड़ेगा।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | लाइफ स्टाइल - 15 March 2021

इस साल होली का त्योहार बेहद ही खास रहने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस साल होली के दिन ध्रुव योग का निर्माण होने वाला है। इस खास दिन चंद्रमा कन्या राशि के गोचर कर रहा होगा। जबकि मकर राशि में शनि और गुरु बने हुए होंगे। इसके अलावा शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहने वाले हैं। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के चलते वृश्चिक राशि में विराजमान रहने वाले हैं। इसी के चलते 499 साल बाद इस बार की होली पर एक विशेष दुलर्भ योग बन रहा है। जो पहले 3 मार्च सन 1521 को पड़ा था।ऐसे में आइए हम यहां जानते हैं होली से जुड़ी खास और अहम जानकारियों के बारे में विस्तार से-

पूर्णिमा तारीख की शुरुआत- 28 मार्च, 2021 को 3: 37 बजे

पूर्णिमा तारीख का अंत- 29 मार्च, 2021 को 0: 17 बजे

होलिका दहन 2021 का शुभ मुहूर्त- 18: 37 से 20: 56

टाइम- 2 घंटे 20 मिनट

कुछ दिन पहले से ही किसी एक जगह पर सूखा पेड़ रख दिया जाता है। उस पर घास, पुआल, गोबर और लकड़ियां तक रख दी जाती है। फिर होलिका दहन वाले दिन इसका दहन करने की परंपरा है। घर का बड़ा सदस्य इसमें अग्नि देता है। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से जाना जाता है। वही, उसके अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है।

होली पर क्या करें- 

- होली पर अपनी जेब में काले कपड़े के अंदर एक पीली सरसों, लौंग, जायफल और काले तिल बांधकर आप रख दीजिए और जलती हुई होली में उन्हें डाल दीजिए। ऐसा करने से आप पर जो भी नकारात्मक शक्तियां होगी उनका प्रभाव खत्म हो जाएगा। 

- इस दिन सुबह जल्दी उठकर आपको खुशी के साथ इस त्योहार को मनाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में भी खुशियां आएगी।

 - इस दिन आपको भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पूजा भी अवश्य करनी। ऐसा आप करते हैं तो आपको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी।

- होलिका दहन की अग्नि में गेंहू की बालें आप जरूर  भून लें। लोगों से आप जरूर मिलें। इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

होली पर क्या न करें- 

- होली पर सफेद पदर्थों का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा रहता है।

- होली के दिन आप अपने सिर को ढक कर रखें। वही, पुरुष को इस दिन टोपी जरूर लगानी चाहिए और महिलाओं को पल्लू या फिर चून्नी से सिर ढ़कना चाहिए। ताकि बुरी शक्तियां आपके सिर पर न मंडराएं।

- सूरज डूब जाने के बाद होली न तो खेलिए और न ही किसी के ऊपर आपको रंग डालना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

-  होली के दिन किसी को न तो धन लेना चाहिए और न ही किसी को धन देना चाहिए। ऐसा करने से आपसे मां लक्ष्मी रूठ जाएंगी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.