Story Content
दिवाली के खास मौके पर आपके फेवरेट सितारे बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आए। अपने आउटफिट और फैशन के साथ उन्होंने लोगों का दिल बखूबी जीता। बात करें बॉलीवुड के कपल्स, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की या फिर खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी की। लेकिन जाह्नवी कपूर की खूबसूरत की चमक के आगे सबकुछ फीका पड़ गया। जाह्नवी कपूर को येलो साड़ी में हर किसी ने देखकर सिर्फ यहीं कहा कि वाह क्या बात है।
दरअसल जान्हवी कपूर ने अपने पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के ऑफिस में दिवाली पूजा में 14 नवंबर को हिस्सा लिया था। जान्हवी उस वक्त इतनी प्यारी लग रही थी कि उसे शब्दों के बयां नहीं किया जा सकता है। क्योंकि वह मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत येलो कलर की साड़ी में जबरदस्त जलवा बिखरेती हुई नजर आई हैं।
यहां देखिए जान्हवी कपूर का लुक...
क्या जान्हवी कपूर ने क्या पहना था?
दिवाली फंक्शन्स के लिए, जान्हवी ने पारंपरिक जटिल जरी कढ़ाई के साथ एक क्लासिक येलो रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उसका ब्लाउज भी उसी ही शेड में था और उस पर ज़री का काम हो रखा था। जान्हवी की ड्रेस मनीष मल्होत्रा के नए फेस्टिव कलेक्शन रुहानियत से है। उन्होंने कानों में रॉयल गोल्डन और पर्ल कलर की इयररिंग्स पहनी हुई थी। मेकअप के लिए जान्हवी ने डेवी फाउंडेशन, जेट ब्लैक कोहल, हाईलाइटर का इस्तेमाल किया और एक न्यूड मैट लिपस्टिक लगाई हुई थी।
ऐसे बिखेरा अपना जलवा...
खुशी कपूर ने पहना ये आउटफिट
ख़ुशी कपूर ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहने थे, जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत और प्यारी नजर आ रही थीं। शानदार ब्लू रंग वाला आउटफिट लोगों को उनका काफी ज्यादा पंसद आया।
कौन है जाह्नवी कपूर?
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने 2018 में धड़क के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्होंने घोस्ट स्टोरीज़ और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में भी एक्टिंग की। रूही अफजाना और दोस्ताना 2 उनकी आने वाली फिल्में हैं।




Comments
Add a Comment:
No comments available.