Kiss Day 2021: रिश्तों की डोर को मजबूत करते है ये 5 किस, ऐसा करने से होता हैअपनेपन का एहसास

हर रिलेशनशिप में अपने इमोशन जाहिर करने के लिए इस दिन कपल्स एक दूसरे को किस करते है। वही ये स्नेह, विश्वास और प्यार की गहराई को व्यक्त करने का एक माध्यम होता है।

  • 2917
  • 0

वैलेंटाइन वीक का क्रेज लोगों के बीच काफी देखने को मिल रहा हैं। वैलेंटाइन वीक में 13 नवंबर को यानि आज किस डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। यही नहीं हर रिलेशनशिप में अपनी  फीलिंग्स को जाहिर करने के लिए इस दिन कपल्स एक दूसरे को किस करते है। वही ये स्नेह, विश्वास और प्यार की गहराई को व्यक्त करने का एक माध्यम होता है। हर तरह के किस का अपना अलग एहसास और खासियत होती है जिसे हर लवबर्ड को समझना चाहिए। 

1. गाल पर किस करने का मतलब- गाल पर किस करने से स्नेह झलकता है क्योंकि यह सहयोग की भावना को दर्शाता है। इसके अलावा,यह आकर्षण का प्रतीक भी है। अगर कोई आपके गालों पर किस करता है, तो इसका मतलब है कि वह आपसे बहुत प्यार करता है।

2. होठों पर किस करने का मतलब- होठों पर किस करना जुनून को दर्शाता है। जो प्यार का इजहार करने का सबसे अच्छा तरीका है।


3. हाथों पर किस करने का मतलब- किसी के प्रति अपनी पंसद का इजहार करने के लिए हाथों पर किस कर सकते हैं। इसके अलावा यह विश्वास का भी प्रतीक हैं। अगर कोई आपके हाथों पर किस करता है तो इसका मतलब है कि वह अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाना चाहता है।

4. माथे पर किस करने का मतलब- माथे पर किया हुआ किस पार्टनर के प्रति जुड़ाव और फीलिंग्स को दर्शाता है। अक्सर लोग इमोशनल मोमेंट पर इसे करना पंसद करते है। ऐसा करने से अपनेपन का एहसास होता है।

5. फ्लाइंग किस का मतलब- फ्लाइंग किस अक्सर अलविदा या गुड लक कहने के उद्देश्य से किया जाता है। इसके साथ-साथ फ्लाइंग किस भी रिश्ते को मजबूत बनाने में काफी कारगर होती हैं। 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT