Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Rudrabhishek: रुद्राभिषेक का महत्त्व और जानिए इसके फायदे

अगर आप विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं और लंबे समय से इनसे बचने के उपाय खोज रहे हैं तो इस बार सावन के महीने में रुद्राभिषेक जरूर करें.

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | लाइफ स्टाइल - 21 July 2022

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है. कहा जाता है कि इसी महीने भगवान शिव और माता पार्वती की मुलाकात हुई थी. इसी वजह से सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है. कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं. सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त सभी भागों में कांवड़ यात्रा निकालते हैं. विभिन्न प्रकार के यज्ञ और अनुष्ठान किए जाते हैं. अगर आप भी विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं और लंबे समय से इनसे बचने के उपाय खोज रहे हैं तो इस बार सावन के महीने में रुद्राभिषेक जरूर करें. रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं. यहां जानिए रुद्राभिषेक करने के फायदे.

इन दिनों में रुद्राभिषेक करवाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. सावन माह में लोग शिवलिंग की विशेष पूजा अर्चना करते हैं. कई लोग अपने घरों में रुद्राभिषेक कराते हैं.

रुद्राभिषेक के फायदे

ग्रहों का अशुभ प्रभाव खत्म होता है

घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है

शिव जी की असीम कृपा प्राप्त होती है


रुद्राभिषेक का अर्थ

ये दो शब्दों से मिलकर बना है. रुद्र और अभिषेक

रुद्र का मतलब भगवान शिव है और अभिषेक का अर्थ स्नान है 


किस चीज से कराएं रुद्राभिषेक?

दूध, दही, शहद, इत्र, घी, गंगाजल, पंचामृत, गन्ने के रस, सरसों के तेल

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.