Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इस दिन मनाया जाएगा मकर संक्रांति का तैयार, ऐसे में भूलकर भी ना करें ये काम

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। शनि मकर और कुंभ राशि का स्वामी है। इसलिए इस दिन पिता पुत्र का मिलन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन कुछ काम आपको भूलकर भी नहीं करने चाहिए, जिससे सूर्य देव आप पर गुस्सा हो

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | लाइफ स्टाइल - 13 January 2023

इस साल मकर संक्राति का खास त्योहार 15 जनवरी 2023 के दिन मनाया जाने वाला है। इस दिन दान-दक्षिणा और स्नान आदि का भी खास महत्व मना जाता है। इस तौर को लेकर पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। शनि मकर और कुंभ राशि का स्वामी है। इसलिए इस दिन पिता पुत्र का मिलन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन कुछ काम आपको भूलकर भी नहीं करने चाहिए, जिससे सूर्य देव आप पर गुस्सा हो सकते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि मकर संक्रांति के दिन क्या करें और क्या नहीं। साथ ही जानिए क्या हैं इसका शुभ मुहूर्त। 

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त 

पुण्य काल - 15 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक  महा पुण्य काल - 15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक  

मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये काम 

1- मकर संक्रांति के दिन बचा हुआ या बासी खाना नहीं खाना चाहिए. इससे आपके अंदर अधिक गुस्सा और नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है।

  2- मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।

  3- इस दिन अधिक मसालेदार भोजन करने से बचें।

  4- इस दिन भूलकर भी नशा न करें। साथ ही शराब, सिगरेट, गुटखा आदि का भी सेवन न करें। 

5- मकर संक्रांति के दिन अपनी बोली पर कंट्रोल रखें और गुस्सा बिल्कुल भी न करें।

  6- गरीब या घर आए किसी भिखारी को गलती से भी खाली हाथ न लौटाएं। 

मकर संक्रांति पर आपको जरूर करनी चाहिए ये चीज 

1- मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पूजा करें। 

2- इस दिन तिल-गुड़ और खिचड़ी का दान करने से आपको खास लाभ मिलेगा।

  3- मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने का विशेष महत्व है 

4- इस दिन भी भोजन में सात्विकता का पालन करें।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.