Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कोरोना में ऐसे भेजे अपनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं, जानिए क्यों 25 दिसंबर को मनाते है ये दिन

25 दिसंबर के दिन पूरी दुनिया में ये त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जानिए क्यों इस दिन ही सेलिब्रेट होता है ये त्योहार और कैसे भेजे अपनों को शुभकामनाएं।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | लाइफ स्टाइल - 25 December 2020

25 दिसंबर यानी आज पूरी  दुनिया क्रिसमस डे को बेहद ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट कर रही है। इस त्योहार को मानने का जश्न तो एक रात पहले यानी 24 दिसंबर से ही शुरु हो जाता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के बीच ये त्योहार मनाए जाने वाला है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर कई देशों में क्रिसमस तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। ऐसे में पहले जैसे मजा भले ही इस बार लोगों को देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन आप लोगों को स्पेशल मैसेज के जरिए इस त्योहार की शुभकामनाएं दे सकते हैं। वो काम आप कैसे कर सकते हैं वो तो हम बताएंगे ही साथ ही आइए हम आपको बताते हैं कि हर साल ये त्योहार क्यों सेलिब्रेट किया जाता है।

इसीलिए मनाया जाता है क्रिसमस का त्योहार

जीसस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। उन्हें भगवान का बेटा कहा जाता है। क्रिस्ट से ही क्रिसमस नाम पड़ा था। वैस तो जीसस की बाइबल में कोई जन्म तिथि नहीं दी गई है। लेकिन हर साल उनका जन्मदिन 25 दिसंबर के दिन ही सेलिब्रेट किया जाता है। इस चीज को लेकर कई बार बवाल भी हुआ है लेकिन 336 ई पहले पूर्व में रोमन के पहले ईसाई रोमन सम्राट के वक्त क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया गया। इसके कुल सालों के बाद ही पोप जूलियस ने इस बात की आधिकारिक तौरपर पुष्टि की थी कि जीसस का जन्म 25 दिसंबर को ही मनाया जाएगा।

अब आइए आपको बताते हैं कि आप अपनों को कैसे दे सकते हैं क्रिसमस की शुभकामनाएं-

- लो आ गया जिसका था इंतजार

सब मिल के बोलो मेरे यार

दिसंबर में लाया क्रिसमस बहार

मुबारक हो आपको क्रिसमस मेरे यार

- देवदूत बनके कोई आएगा

सारी आशाएं तुम्हारी पूरी करके जायेगा

क्रिसमस के इस शुभ दिन पर

तोहफे खुशियों के दे जायेगा

- ना कार्ड भेज रहा हूं

ना कोई फूल भेज रहा हूं

सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको

क्रिसमस की शुभकामनाएं भेज रहा हूं

- क्रिसमस का उमंग और उत्साह

हमेशा आपके जीवन को

खुशियों से सराबोर रखे

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.