Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Navratri 2021: महानवमी पर जानिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, कैसे करें कन्या पूजन

नवरात्रि का आज आखिरी दिन है. इस दिन मां दुर्गा की षोडशोपचार पूजा करने के बाद हवन किया जाता है. कई लोग आज के दिन भी कन्या पूजन करते हैं. आइए जानते हैं आज क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त.

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | लाइफ स्टाइल - 14 October 2021

शारदीय नवरात्रि की नवमी इस बार 14 अक्टूबर को पड़ रही है. नवरात्रि का आज आखिरी दिन है. इस दिन मां दुर्गा की षोडशोपचार पूजा करने के बाद हवन किया जाता है. कई लोग आज के दिन भी कन्या पूजन करते हैं. इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, कन्या पूजन का सही तरीका यहां.

पूजा का शुभ मुहूर्त 

नवमी तिथि की शुरुआत 13 अक्टूबर को रात 8 बजकर 7 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति 14 अक्टूबर शाम 6 बजकर 52 मिनट पर होगी. पंचांग के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 42 मिनट से लेकर 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 44 मिनट AM से लेकर 12 बजकर 30 मिनट AM और 14 अक्टूबर की सुबह 9:36 बजे से लेकर पूरे दिन रवि योग रहने वाला है.

कन्या पूजन के लिए जरूरी चीजें और बातें-

1. जल- कन्याओं के पैर धोने के लिए साफ जल या फिर गंगाजल आप जरूर रखे.

2. साफ कपड़ा- कन्याओं के पैर को धोने के बाद उन्हें पोछने के लिए साफ कपड़े अपने पास रखें.

3. रोली- कन्याओं के माथे पर तिलक लगाने के लिए रोली जरूरी लें.

4. चावल-  तिलक के साथ कन्याओं के माथे पर चावल भी लगाएं.

5. फूल- कन्या पूजा के दौरान कन्याओं पर फूल भी चढ़ाएं.

6. चुन्नी- पूजा में कन्याओं को चुन्नी भी उढ़ाई जाती है.

7. कलावा-  कन्याओं के हाथों में फिर कलावा आप बांधे.

8. भोजन- कन्याओं के लिए खाने में हलवा, पूड़ी, चने आदि बनाइए.

9. फल-  कन्याओं को श्रद्धानुसार आप फल खिलाए.

10. मिठाई- आप फल के साथ-साथ मिठाई भी दे सकते हैं.

भोजन के बाद अब कन्याओं को दक्षिणा दीजिए. इसके लिए आप इन सभी चीजों का पहले से ही इंतजाम कर लीजिए. कन्याओं को दक्षिणा देने से मां दुर्गा की खास कृपा आप सभी पर होती है.


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.