Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

करवा चौथ से लेकर भाई दूज तक अक्टूबर और नंवबर में रहेंगे ये त्योहार, देखिए लिस्ट

नंवबर और अक्टूबर में त्योहार की बौछार होने वाली है. जानिए आने वाले कौन से अहम वर्त और त्योहार.

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | लाइफ स्टाइल - 16 October 2021

त्योहारों और व्रत की शुरूआत वैसे तो चतुर्मास से शुरू हो जाती है. लेकिन अश्विन मास तक आते-आते कई त्योहार और व्रत एक साथ आ जाते हैं. अब नवरात्रि और दशहरा के बाद 20 अक्टूबर से लेकर नंवबर के महीन तक व्रत और त्योहार लगातार रहने वाले हैं. नवरात्रि और दशहरा के बाद अब सभी को दीपावली का इंतजार है. हालांकि इस बीच कई सारे व्रत भी पड़ रहे हैं. विजयादशमी के बाद से व्रत और त्योहारों का ये क्रम 20 अक्टूबर को अश्विन पूर्णिमा के व्रत से शुरू होगा. इस व्रत के साथ ही हिंदू पंचाग का आठवां महीना कार्तिक माह शुरू हो जाएगा. 21 अक्टूबर से कार्तिक महीने की शुरुआत के बाद 6 नवंबर 2021 तक करवा चौथ से लेकर भाई दूज तक कई सारे त्योहार पड़ने वाले हैं. आइए आपको बतातें है त्योहारों और व्रत की लिस्ट के बारे में यहां.

यहां देखे पूरी लिस्ट:

1.अश्विन पूर्णिमा 20 अक्टूबर, 2021 (बुधवार)

2. संकष्टी चतुर्थी 24 अक्टूबर, 2021 (रविवार)

3. करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर, 2021 (रविवार)

4. अहोई अष्टमी व्रत 28 अक्टूबर, 2021 (गुरुवार)

5. रमा एकादशी 1 नवंबर, 2021 (सोमवार)    

6. धनतेरस पूजा 2 नवंबर, 2021 (मंगलवार)

7. मासिक शिवरात्रि 3 नवंबर, 2021 (बुधवार)

8. दिवाली 4 नवंबर, 2021 (गुरुवार)

9. गोवर्धन पूजा 5 नवंबर, 2021 (शुक्रवार)

10. भाई दूज 6 नवंबर, 2021 (शनिवार)

इस साल दिवाली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक चार ग्रह एक ही राशि में है यानि एक ही राशि में इन चारों ग्रहों की युति है. इस वजह से दिपावली लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगी.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.