Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

लहसुन खाने से हाई बीपी वाले मरीजों को मिलता है फायदा, जानिए कैसे करें सेवन

लहसुन को हाइपरटेंशन के मरीजों में ब्लड प्रेशर कम करने में कारगर माना गया है। लहसुन में प्रीबायोटिक प्रोपर्टीज होती है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | लाइफ स्टाइल - 30 January 2023

वक्त के साथ-साथ लोगों की लाइफस्टाइल पर गहरा प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आराम के चलते लोग अलसी होते जा रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग इस वक्त काफी तनाव में है। कई सारे लोग तो हाई ब्लड प्रेशर जैसे बीमारियों से गुजर रहे हैं। कई लोग इस बीमारी को कम करने के लिए लहसुन खाते हैं। दरअसल, लहसुन को हाइपरटेंशन के मरीजों में ब्लड प्रेशर कम करने में कारगर माना गया है। दरअसल लहसुन में प्रीबायोटिक प्रोपर्टीज होती है। जोकि आंतों में माइक्रोबियल को बढ़ाने का काम करती है। साथ ही ये ब्लड वेसल को भी प्रभावित करती है। साथ ही बीपी की परेशानी को भी कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन। तो आइए जानते हैं कि कैसे लहसुन शरीर के लिए है फायदेमंद।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की साइट पर प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल जैसे गुणों शामिल है। लहसुन के औषधीय गुणों के वजह से यह कैंसर के जोखिम को कम करने में भी सक्षम होता है। दरअसल, लहसुन में एंटी-कैंसर गुण होता है। जो गंभीर और जानलेवा भी कैंसर से लड़ने का काम करता है। और इसके परिणामों को कंट्रोल करता है।

लहसुन का सेवन कैसे करें?

हाई बीपी से जूझ रहे मरीज लहसुन की 2 कली खा सकते हैं। इसे आप सुबह या दिन में कभी भी ले सकते हैं। इससे सुबह से ही शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा, इससे ब्लड वेसल पर जोर नहीं पड़ेगा और दिल स्वस्थ रहेगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.