सोशल मीडिया डाल रहा है आपके मानसिक स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव, ऐसे करें बचाव

आजकल डिजिटल वर्ल्ड इतना विस्तृत हो गया है कि लोग इसमें खो गये हैं और अपनी अलग दुनिया बना ली है। लोग सोशल मीडिया को इतना महत्व देते हैं कि वो अपने अपने आसपास के लोगों पर ध्यान तक नहीं देते।

  • 1824
  • 0

हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपती हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसी दिक्कतें हम महसूस करते हैं जो सीधा हमारे दिमाग़ पर प्रभाव डालती है। जिससे हम परेशान हो जाते हैं हमें स्ट्रेस होने लगता है फ़्रस्ट्रेशन बढ जाता है। जिसे हम मेंटल हेल्थ या दिमाग़ी तौर पर बीमार होना भी कहते हैं। लेकिन ये भी कई प्रकार की होती है। लोगों में एक भ्रांति है कि मेंटल हेल्थ का मतलब सिर्फ़ पागल होना या दिमाग़ी संतुलन खो देना ही होता है। तो आपको बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसी कारण लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन इस तरह के मुद्दों पर काम करने वाले लोग अपने विचार रखते हैं वो हर रोज़ किन चीजों का सामना करते हैं इस पर चर्चा करते हैं। इसके अलावा लोगों को ऐसे मुद्दों को किस तरह संभालना चाहिए क्या कुछ करना चाहिए ये भी बताते हैं। 

मानसिक स्वास्थ्य पर सबसे ज़्यादा प्रभाव किसका पड़ता है? इसका जवाब है सोशल मीडिया। जी हां वैसे सोशल मीडिया हमारे लिए फ़ायदेमंद होती है इसके ज़रिए हम मीलों दूर बैठे अपने लोगों से जुड़े रहते हैं कई बार नए दोस्त भी बनाते हैं। लेकिन हर चीज़ का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल ख़राब हाई होता है उसी तरह सोशल मीडिया हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत हानिकारक प्रभाव डालती है। 


सोशल मीडिया की दुनिया आप पर कैसे प्रभाव डालती है-


1. किसी से बात करते वक्त फ़ोन को चेक करने के लिए बार-बार बात को बीच में काटना।

  

2. आप अपने दिन का लगभग 6-7 घंटे सोशल मीडिया पर बिताने लगते हैं।


3. अपने सोशल मीडिया को ज़्यादा महत्व देते हुए आप उस पर खर्च किए हुए समय पर ध्यान नहीं देते बल्कि अपने परिवार और दोस्तों से दूर होने लगते हैं।


 4. कई बार आपने कोशिश की होगी लेकिन फिर भी  आप सोशल मीडिया पर देने वाले समय को कम नहीं कर पा रहे हैं।


5. स्कूल, या और ज़रूरी काम करने में रुचि न होना।

 

6. जब आप किसी ऐसी जगह फस गये हैं जहां आप अपना सोशल मीडिया चेक नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में बेचेनि होना और जल्द से जल्द वापस आकर सोशल मीडिया चेक करने की कोशिश करना।


7. अपने जीवन से जुड़ी हर चीज़ को सोशल मीडिया पर सांझा करना।



सोशल मीडिया कैसे डालता है आपके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव


आत्म सम्मान: सोशल मीडिया किसी भी व्यक्ति के आत्म सम्मान पर गहरा प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके अंदर तुलना करने की भावना आ जाती है। आप दूसरों की तस्वीरों से खुद की तुलना करने लगते हैं। कई बार खुद पर संदेह करने लगते हैं। ये आपके मानसिक स्वास्थ्य पर असर करता है जिससे धीरे धीरे आप अपना आत्मविश्वास भी खो देते हैं। 


अपनों के साथ संबंध: आजकल डिजिटल वर्ल्ड इतना विस्तृत हो गया है कि लोग इसमें खो गये हैं और अपनी अलग दुनिया बना ली है। लोग सोशल मीडिया को इतना महत्व देते हैं कि वो अपने अपने आसपास के लोगों पर ध्यान तक नहीं देते।


नींद: सोशल मीडिया आपकी नींद पर भी असर डालती है। आपके शरीर को सही से काम करने के लिए एक अच्छी नींद की ज़रूरत होती है। लगभग हर किसी की आदत होती है कि वो सोने se पहले एक बार अपना फ ज़रूर चेक करता है और सोशल मीडिया स्क्रोल करता है। आपकी यही ग़लत आदत आपकी नींद में बाधा उत्पन्न करती है। जिससे आपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है।


ध्यान आकर्षित करना: आप दिन भर में कई बार अपना फ़ोन इस्तेमाल करते हैं और सोशल मीडिया को चेक करते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसी चीजें आती हैं जो आपका ध्यान आकर्षित करती हैं और कई बार आपका मन बैचेन करती हैं। 


मानसिक स्वास्थ्य: सोशल मीडिया का अगर सावधानी से इस्तेमाल न किया जाए या फिर इसको इस्तेमाल करने का एक निर्धारित समय न बनाया जाए। इसे सिर्फ़ मनोरंजन की चीज़ न समझा जाए। तो ये ऐंज़ाइयटी, डिप्रेशन आदि बीमारियों को जन्म देती है। 


कैसे करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल


1: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का समय निर्धारित करें। कम से कम समय दें। सोने से पहले फ़ोन न ही इस्तेमाल करें तो अच्छा है। परिवार को ज़्यादा समय दें।


2: सोशल मीडिया को सिर्फ़ एक जानकारी का माध्यम बनाए अगर सही जानकारी मिले तो अपनायें नहीं तो भूल जायें और आगे बढ़ें। आपने सोशल मीडिया को क्यों जोईन किया ये हमेशा याद रखें और सीमित इस्तेमाल करें।


3: सोशल मीडिया पर खुद की दूसरों से तुलना कर उससे हीन भावना लाने के बजाय उसे प्रेरणा के तौर पर लें। अपने आत्मविश्वास को न खोयें।


4: आप सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले कम से कम हज़ार बार सोचें। सोशल मीडिया पर कुछ भी ऐसा पोस्ट न करें जो आपकों ट्रोल करवा दे। 


5: अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सबसे पहले सोचें। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि सोशल मीडिया आपको बिचलित कर रही है तो बिना देरी करे सभी ऐप्स हटा दें।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT