Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जानिए उन 5 संकेतों के बारे में यहां जिससे पता लग सकता है कि आपका क्रश कर रहा है आपको इग्नोर

यदि आप किसी के क्रश है लेकिन वो आपको नजरअंदाज कर रहे हैं तो आपको उठाना चाहिए ये अहम और बड़ा कदम।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | लाइफ स्टाइल - 17 November 2020

हम सब में से ज्यादातर लोगों की जिंदगी में कोई न कोई क्रश तो जरूर रहा है। कई बार सामने वाले इंसान के प्रति हमारा प्यारा सफल साबित होता है। वही, कुछ लोग का प्यारा अधूरा रह जाता है। लेकिन हम सभी को एक चीज जरूर समझनी चाहिए कि यदि आपका क्रश आपको वो अहमियत नहीं देता है जिसकी आपको जरूरत है तो आप उसके पीछे दीवाने न हो। आप इस बात का कैसे पता लगा सकते हैं कि वो आपके प्यार में पागल है या नजरअंदाज कर रहे हैं तो आइए जानते हैं उससे जुड़े कुछ तरीको के बारे में यहां। जोकि कुछ इस तरह से है।

1. यदि वो किसी और के लिए तोड़ते हैं रिश्ता

यदि आपका क्रश एक सीरिय्स रिश्ते में हैं, तो यह आपके लिए हार मानने और आगे बढ़ने का समय है। यहां तक कि यदि वो आपके लिए अपने पार्टनर के साथ अपना रिश्ता तोड़ देते हैं, तो भी आप उनकी इमानदारी के स्तर पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।

2. जब खुद को महसूस करें अयोग्य

कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता न करें या किसी के साथ आपके व्यवहार के आधार पर अपने आत्म-मूल्य पर संदेह न करें। यदि आप अपने आप को नजरअंदाज या अयोग्य होते हुए महसूस करने लगते हैं क्योंकि आपका क्रश आप पर ध्यान नहीं देता है, तो निश्चित रूप से आपके लिए आगे बढ़ने का समय है।

3. यदि वो आपके लिए नहीं बने

हम मन में कही न कही ये जानते होते है कि सामने वाला हमारे लिए परफेक्ट है या नहीं। यदि आपको लगाता है कि वो आपके लिए परफेक्ट नहीं है तो आपको आगे बढ़ जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करके आप उनके साथ से उस तरह से चीजें शेयर नहीं कर पाएंगे जैसा कि आप चाहते हैं।

4. छुपाना पड़ा अपना व्यक्तित्व

यदि आपने खुद को बदल लिया है और अपने व्यक्तित्व को इस हिसाब से ढहाल लिया है कि आपका क्रश आपको नोटिस करें तो आपको उनके प्यार में नहीं पड़ना चाहिए। बल्कि खुद को आगे बढ़ना चाहिए।

5.  आपको नहीं जानते है वो

यदि वे इस बात से अवगत नहीं हैं कि आप उनके आसपास मौजूद हैं या यदि वे आपको जानते हैं, लेकिन फिर भी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। तो ये तभी हो सकता है क्योंकि वे आप में रुचि नहीं रखते हैं, जो आपके लिए आगे बढ़ने के लिए एक साफ संकेत है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.